{"_id":"5e4d4c5e8ebc3ecfbd2d16a6","slug":"uidai-sent-127-people-owaisi-furious-at-the-notice-told-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईडीएआई ने 127 लोगों को भेजे गए नोटिस पर भड़के ओवैसी, बताया गैरकानूनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूआईडीएआई ने 127 लोगों को भेजे गए नोटिस पर भड़के ओवैसी, बताया गैरकानूनी
Wed, 19 Feb 2020 10:10 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
हैदराबाद के रहने वाले 127 लोगों को यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की ओर से जारी किए गए नोटिस के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।
विज्ञापन
ओवैसी ने बुधवार को यूआईडीएआई पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके दहशत पैदा करने और नागरिकता साबित करने को लेकर नोटिस जारी करने का आरोप लगाया। ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि यूआईडीएआई के पास किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को सत्यापित करने की कोई शक्ति नहीं है।
विज्ञापन
ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘पिछले दिनों हैदराबाद पुलिस ने यमन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 127 लोगों से जुड़ी रिपोर्ट अथॉरिटी को भेजी थी। नागरिकता का प्रमाण मांगने के लिए यूआईडीएआई को क्या कानूनी अधिकार है? नोटिस में उन आधारों का भी उल्लेख नहीं किया गया है जिन पर उन्हें जारी किया गया था। यह गैरकानूनी और अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूआईडीएआई ने पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद नोटिस जारी किए थे। रिपोर्ट में इन लोगों के अवैध प्रवासी होने की आशंका जताई गई है। इस पर अथॉरिटी ने उनसे भारत में रहने के दावे का सबूत मांगे हैं।