फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Tarique Rahman India Visit: What has Bangladesh said now about Tarique Rahman's visit? Sheikh Hasina

Tarique Rahman India Visit: तारिक रहमान के दौरे पर अब क्या बोला बांग्लादेश? Sheikh Hasina

Sun, 23 Aug 2026 09:20 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 23 Aug 2026 09:20 PM IST
Tarique Rahman India Visit: What has Bangladesh said now about Tarique Rahman's visit? Sheikh Hasina
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के संभावित भारत दौरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। ढाका ने साफ कर दिया है कि भारत के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जरूर है, लेकिन राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों देशों के बीच पर्याप्त बातचीत, ठोस प्रगति और जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद ही दौरे की तारीख तय होगी।

तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते पिछले दो साल में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद वह भारत आ गई थीं। इसके बाद ढाका और नई दिल्ली के रिश्तों में तनाव बढ़ता गया। अब रहमान की भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच जमी बर्फ पिघलाने और रिश्तों को फिर पटरी पर लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत ने तारिक रहमान को द्विपक्षीय यात्रा के अलावा 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भी शामिल होने का न्योता दिया है। ऐसे में अगर यह दौरा होता है तो यह दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद बहाली का बड़ा मौका बन सकता है।

लेकिन इस पूरी कवायद के बीच सबसे बड़ा पेंच शेख हसीना के प्रत्यर्पण का है। हसीना के भारत में होने को लेकर ढाका लगातार अपनी चिंता और मांग सामने रखता रहा है। बांग्लादेश का कहना है कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद है और हसीना का प्रत्यर्पण द्विपक्षीय बातचीत का अहम हिस्सा है। वहीं भारत ने कहा है कि बांग्लादेश के अनुरोध की संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत समीक्षा की जा रही है।

हाल ही में शेख हसीना की नई दिल्ली से हुई वर्चुअल मीडिया बातचीत ने भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ाया। हसीना ने बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई और कहा कि वह लोकतंत्र बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके खिलाफ बांग्लादेश में मानवता के खिलाफ कथित अपराधों से जुड़ा मामला चल चुका है और नवंबर 2025 में एक विशेष न्यायाधिकरण ने उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

हसीना की मीडिया बातचीत पर ढाका ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इससे बांग्लादेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद प्रत्यर्पण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। भारत ने इस कार्यक्रम से खुद को अलग बताते हुए कहा कि नई दिल्ली की इसमें कोई भूमिका नहीं थी और उसने हसीना की टिप्पणियों का समर्थन नहीं किया।

अब तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर बांग्लादेश का रुख बेहद स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हुमायूं कबीर ने कहा कि ढाका भारत के साथ सकारात्मक और कामकाजी संबंध चाहता है, क्योंकि दोनों देश पड़ोसी हैं। लेकिन बातचीत में बांग्लादेश अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा। यानी ढाका रिश्ते सुधारने के लिए तैयार है, लेकिन हसीना के प्रत्यर्पण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा।

दूसरी ओर, भारत की तरफ से भी संकेत है कि किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए पारस्परिक हित जरूरी है। ऐसे में तारिक रहमान की संभावित नई दिल्ली यात्रा सिर्फ एक कूटनीतिक दौरा नहीं होगी, बल्कि यह तय करने का मौका भी होगी कि भारत और बांग्लादेश तनाव के दौर से निकलकर किस हद तक व्यावहारिक और स्थिर रिश्तों की ओर बढ़ सकते हैं।

अब असली सवाल यही है क्या तारिक रहमान का भारत दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों की नई शुरुआत करेगा? या शेख हसीना का प्रत्यर्पण एक बार फिर बातचीत के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा रहेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राशन कार्ड है तो ऐसे मिलेगी सबसे सस्ती चीनी, बस करना होगा ये काम

23 Aug 2026

McDonald’s में कॉकरोच मिलने से हड़कंप! तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

23 Aug 2026

सरकार पर भड़के आशुतोष रांका, अखिलेश ने भी किया सपोर्ट

23 Aug 2026

Rahul Gandhi in Pune Event: नेहा राठौर के समर्थन में उतरे राहुल गांधी,बोले-मैं भी नहीं सुधर रहा हूं

23 Aug 2026

CJP की जीत? जहां आशुतोष को पड़े घूंसे, अब उस स्कूल की बदलेगी तस्वीर?

23 Aug 2026
विज्ञापन

Rahul Gandhi on Amit Shah Photo: थाने में अमित शाह की फोटो देख भड़के राहुल गांधी!

22 Aug 2026

Ashutosh Ranka ने किसका मांगा इस्तीफा? सरकार को दे डाली चेतावनी! CJP in Rajasthan | Abhijeet Dipke

22 Aug 2026
विज्ञापन

जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में जिस स्कूल को लेकर CJP ने किया बवाल, क्या है उसकी सच्चाई?

22 Aug 2026

Sugar Price Hike: Ethanol नहीं बल्कि ये हैं असली 'चीनी चोर'! सरकार का नया खुलासा

22 Aug 2026

3 सकेंड 3 मौत!खाई में कूदा बेटा, साथ में गिरे पिता,फिर मां भी कूद पड़ी

22 Aug 2026

Chhatron Ki Goonj: Pune में Rahul Gandhi के शो से पहले क्यों मचा बवाल? | ABVP vs NSUI | Congress

22 Aug 2026

BCI vs CJP | BCI Chairman Manan Mishra ने CJP को लगा दी तगड़ी फटकार | NALSAR Row | CJP Protest | CJI

22 Aug 2026

Sugar Price Hike: 65 रुपये किलो हुई चीनी! सरकार ने बनाया तगड़ा प्लान।Sugar Price Update | Sugar Price

22 Aug 2026

10 साल में पहली बार चीनी खरीदेगा भारत,जानें किन देशों से आएगी चीनी?

22 Aug 2026

Tarique Rahman India Visit: तारिक रहमान भारत आ रहे हैं? बांग्लादेश से आया ये जवाब

22 Aug 2026

हिमाचल बोर्ड 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

22 Aug 2026

UP Weather Update: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट!| IMD Rain Forecast |Aaj Ka Mausam | IMD

22 Aug 2026

Sugar Price Hike: चीनी के दाम क्यों बढ़े? Ground Report में सामने आया असली सच! | Top News

22 Aug 2026

Pragya Mishra Sister Divya Murder Case: होने वाला था तलाक! फिर मानस ने पत्नी दिव्या मिश्रा को क्यों मारा?

21 Aug 2026

Sugar Price Hike Reasons: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब सीधे मिलेगा ये फायदा

21 Aug 2026

Vijay For PM Candidate? क्या 2029 के लोकसभा चुनाव में CM विजय बनेंगे PM उम्मीदवार?

21 Aug 2026

Sugar Price Hike: अभी और बढ़ेंगे चीनी के दाम? क्या इथेनॉल की वजह से चीनी की किल्लत हुई

21 Aug 2026

जापानी छात्रों ने सीएम योगी के साथ खूब ली Selfie। japanese students selfie with cm yogi । Lucknow

21 Aug 2026

Attack on CJP in Jaipur: आशुतोष रांका झूठ बोल रहे हैं! गांववाले ने बताया पिटाई की या नहीं

21 Aug 2026

Bihar Government Scheme: वीडियो बनाने पर सम्राट सरकार देगी 1 लाख रुपये, जानें कैसे

21 Aug 2026

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! बदलेंगे सियासी समीकरण ? | AAP | Akali Dal | Congres

21 Aug 2026

President मुर्मू के घर दावत का इंतजाम! तैयारी देखकर रह जाएंगे हैरान | PM Modi सहित पहुंचे कई मेहमान

21 Aug 2026

राजस्थान में CJP टीम को गांववालों ने खदेड़ा,कॉकरोचों पर बरसाए पत्थर

21 Aug 2026

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की तारीफ,राहुल गांधी के लिए बोल गए बड़ी बात

21 Aug 2026

BJP New Team: स्मृति ईरानी की वापसी यूं ही नहीं! पुराने फैसलों से समझिए पूरा खेल | Nitin Naveen

21 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed