फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ugandan woman held at Mumbai airport with cocaine and Drugs worth Rs one crore seized in assam

Drugs: मुंबई में 8.90 करोड़ की कोकीन के साथ युगांडा की महिला गिरफ्तार, असम पुलिस ने जब्त किया 1.9 किलो मॉर्फिन

Wed, 20 Dec 2023 01:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

डीआरआई के अधिकारियों को महिला के सामान की तलाशी लेने पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जब उन्होंने महिला के नकली बालों और ब्रा-पैड को चेक किया तो उन्हें 890 ग्राम कोकीन मिला।

विज्ञापन
Ugandan woman held at Mumbai airport with cocaine and Drugs worth Rs one crore seized in assam
ड्रग्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर युगांडा की एक महिला को 8.90 करोड़ कीमत की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने इसे अपने नकली बालों और अंडरवियर में छिपाकर लाई थी। एक विशेष सूचना के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रिय इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक जाल बिछाकर महिला को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों को महिला के सामान की तलाशी लेने पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जब उन्होंने महिला के नकली बालों और ब्रा-पैड को चेक किया तो उन्हें 890 ग्राम कोकीन मिला। अधिकारी ने बताया कि युगांडा के नागरिक अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि तस्करी विरोधी एजेंसियों ने कई तस्करों का पर्दाफाश किया है, जिसमें आरोपी नशीली दवाओं को सैनेटरी पैड या व्हिस्की की बोतलों या फिर क्रीम के डिब्बों में छिपाकर ले जाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम में एक करोड़ के ड्रग से साथ दो गिरफ्तार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक करोड़ के ड्रग के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने लाहोरीजन में एक बस को रोका, जिसमें से उन्होंने 1.9 किलो के दो मॉर्फिन के पैकेट बरामद किए, जिसे चावल के बैग में छिपाकर ले जाया जा रहा था। 

बस चालक और उसका सहयोगी दोनों मिजोरम का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को मादक पदार्थों की जब्ती के लिए बधाई दी है। बिना प्रिस्क्रिप्शन के मॉर्फिन रखना गैरकानूनी है। इसे केवल लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं से ही खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed