DMK: उदयनिधि स्टालिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, SC के वकील ने विवादित टिप्पणी को लेकर पुलिस में दी शिकायत
वकील व सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने देश में सनातन को मिटाने की बात कि है सनातन के लिए अपशब्द बोले है ये हेट स्पीच है।
विस्तार
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर दी गई टिप्पणी को लेकर लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई गई है।
उकसाने वाला बयान
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री के विवादित बयान को सनातन धर्म के खिलाफ उत्तेजक, उकसाने वाला और अपमानजनक बयान बताया है।
ये हेट स्पीच...
वकील व सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने देश में सनातन को मिटाने की बात कि है सनातन के लिए अपशब्द बोले है ये हेट स्पीच है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अगर कोई व्यक्ति हेट स्पीच देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। इस मामले को पूरा एक दिन बीत गया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। इसलिए मैंने आज एक शिकायत दिल्ली पुलिस को दी।
Complaint filed by @vineetJindal19 with @DelhiPolice @DCP_NorthWest @DCP_CCC_Delhi against Udhayanidhi Stalin @Udhaystalin Sports Minister ,Government of Tamil Nadu his provocative,inciting & defamatory statement against Sanatan Dharma U/S 120B,153A, 295, and 504 of I.P.C AND IT… pic.twitter.com/MRHdJqdKlp
— Adv.Vineet Jindal (@vineetJindal19) September 3, 2023
खुलेआम बोल रहे हैं कि सनातन धर्म...
उन्होंने कहा कि मैंने मांग की है कि स्टालिन ने जो हिंदू धर्म को खत्म करने की बात कह रहे है। खुलेआम बोल रहे हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।