फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray to take part in video conference of opposition parties called by Sonia Gandhi but Aam Aadmi Party will not participate

सोनिया की बुलाई वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे, आप ने किया किनारा

Thu, 21 May 2020 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 May 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray to take part in video conference of opposition parties called by Sonia Gandhi but Aam Aadmi Party will not participate
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शिवसेना ने भाग लेने की बात कही है वहीं आम आदमी पार्टी ने इससे किनारा करने का फैसला किया है। यह बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। 

विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस बैठक में शामिल होंगे।  वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में आप हिस्सा नहीं लेगी। 

विज्ञापन

कोरोना के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों के पलायन और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने यह बैठक बुलाई है। कोरोना महामारी आने के बाद यह पूरे विपक्ष को साथ करने की पहली कोशिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत करीब 25 दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed