फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray targeted the Mahayuti government for not allocating portfolios

Politics: 'लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को दें...', चुनावी वादा पूरा नहीं करने पर ठाकरे का महायुति पर हमला

Tue, 17 Dec 2024 04:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 17 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नागपुर में पत्रकारों से उद्धव ठाकरे ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक लागू करने से पहले पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग की। साथ ही राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray targeted the Mahayuti government for not allocating portfolios
उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया लोकसभा में एक साथ चुनाव कराने के लिए विधेयक पेश करना का केंद्र का कदम देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। साथ ही चुनावी वादे को पूरा नहीं किए जाने पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन


पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार से  'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक लागू करने से पहले पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग की। साथ ही कहा कि चुनाव आयुक्तों का चयन भी चुनावों के माध्यम से होना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसे कैसे किया जा सकता है। 
विज्ञापन


लड़की बहिन योजना पर तंज
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले महीने विधानसभा चुनाव के दौरान किए वादे के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देना चाहिए। बता दें, फिलहाल महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। इस पूरी योजना को भाजपा-शिवसेना और एनसीपी यानी महायुति गठबंधन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर हमला
ठाकरे ने कहा, 'एक राष्ट्र-एक चुनाव देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।' उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वाली प्रतिष्ठित पेंटिंग को साउथ ब्लॉक में सेना प्रमुख के एनेक्सी से नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में स्थानांतरित करने को लेकर भी केंद्र की आलोचना की।

भारतीय सैनिकों की बहादुरी का प्रतीक थी पेंटिंग
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि पेंटिंग को क्यों हटाया गया क्योंकि यह भारतीय सैनिकों की बहादुरी का प्रतीक था। ठाकरे ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को लेकर कुछ महायुति नेताओं द्वारा जताई गई निराशा को लेकर भी सरकार पर निशाना साध। ठाकरे ने दावा किया, 'जिन्हें मंत्री पद नहीं मिला, उनकी नाखुशी उन लोगों की खुशी से ज्यादा गूंजती है जो मंत्री बने।'

छगन भुजबल को लेकर कही ये बात
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बारे में ठाकरे ने कहा कि उन्हें यह सुनकर दुख होता है क्योंकि उनके जैसे कई लोग सरकार का हिस्सा बनने के लिए पाला बदल चुके हैं। विशेष रूप से, भुजबल ने जुलाई 2023 में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन के साथ हाथ मिलाने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट का समर्थन किया था।

ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में अपनी मंत्रिपरिषद का परिचय कराते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री को उन लोगों को अपने मंत्रियों के तौर पर पेश करना होगा, जिनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा भ्रष्टाचार और छापेमारी के आरोप लगे हैं। शिवसेना प्रमुख ने मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद विभागों का आवंटन नहीं करने के लिए भी महायुति सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने फडणवीस नीत सरकार को ईवीएम में अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों का जिक्र करते हुए ईवीएम को 'मशीन के बदले हर वोट' वाली सरकार करार दिया।


फडणवीस सरकार ने पर्यावरण की परवाह नहीं की 
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में पर्यावरण संरक्षण पर संदर्भ था। 2014-19 से तत्कालीन फडणवीस सरकार ने आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के निर्माण में पर्यावरण की परवाह नहीं की। शिवसेना नेता ने कहा कि इसी तरह डोंगरी कार शेड परियोजना (भायंदर के निकट) के लिए 1400 पेड़ काटने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में महिलाओं की सुरक्षा का कोई जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed