फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Shiv Sena workers protest in mumbai 4 killed in Palghar road accident Maharashtra news update

Maharashtra: उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं का पार्टी ऑफिस गिराने के खिलाफ प्रदर्शन, पालघर में हादसे में चार की मौत

Tue, 31 Jan 2023 08:22 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 31 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता पश्चिमी मुंबई में पार्टी एमएलसी अनिल परब के कार्यालय को गिराने का विरोध कर रहे थे। पुलिस द्वारा इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार के बस से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Shiv Sena workers protest in mumbai 4 killed in Palghar road accident Maharashtra news update
Anil Parab - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय को गिराए जाने के विरोध में मंगलवार को बांद्रा में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता पश्चिमी मुंबई में पार्टी एमएलसी अनिल परब के कार्यालय को गिराए जाने का विरोध कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उद्धव ठाकरे खेमे के पूर्व मंत्री परब भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ उनके कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी  महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी कार्यालय के बाहर तैनात किए थे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया था कि बांद्रा में परब के 'अवैध' ऑफिस को तोड़ दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि परब बांद्रा पूर्व में MHADA कॉलोनी में एक हाउसिंग सोसाइटी के परिसर में ऑफिस चला रहे थे। जिसे सोसाइटी द्वारा हाल ही में समाज गिरा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार-बस की टक्कर में चार की मौत
वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार की बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हाईवे पर महालक्ष्मी पुल के पास मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह दुर्घटना हुई, जिसमें लग्जरी बस में यात्रा कर रहे दो लोग घायल भी हुए हैं।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चार लोग गुजरात से मुंबई आ रहे थे। पालघर मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर इनकी कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन पर चली गई और विपरीत दिशा से आ रही लग्जरी बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक महिला समेत चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक सूरत के बारडोली के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed