फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uddhav thackeray says people should avoid bursting firecrackers as pollution can affect covid patients

महाराष्ट्र में दिवाली के बाद खुलेंगे स्कूल, ठाकरे बोले- पटाखे जलाने से बचें लोग

Sun, 08 Nov 2020 03:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Nov 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
uddhav thackeray says people should avoid bursting firecrackers as pollution can affect covid patients
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : Twitter

आने वाले शनिवार 14 नवंबर को पूरे देश में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर कई लोग पटाखे जलाएंगे। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 मरीजों पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा, 'लोगों को पटाखे चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे होने वाले प्रदूषण से कोविड-19 मरीजों की हालत बिगड़ सकती है। प्रदूषण कोरोना के प्रभाव को बढ़ा सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि पटाखे न जलाएं बल्कि मिट्टी के दीपक जलाएं। दिवाली के बाद 15 दिन महत्वपूर्ण होंगे। हमें सतर्क रहना चाहिए ताकि फिर से लॉकडाउन की आवश्यकता पैदा न हो। भीड़ में बिना मास्क के घूमने वाला कोविड-19 का मरीज करीब 400 लोगों को संक्रमित कर सकता है।'
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिवाली के बाद राज्य में स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हम सभी एहतियातन कदम उठाते हुए दिवाली के बाद स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति होगी। हम आम जनता के लिए मुंबई की लोकल सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।'

महाराष्ट्र द्रोहियों को सिखाया सबक : उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र द्रोहियों को सबक सिखा दिया है। इसके बाद भाजपा ने पलटवार किया कि उद्धव ठाकरे ‘शिखंडी’ को आगे कर तीर न चलाएं। बताएं कौन हैं महाराष्ट्र द्रोही। 

उन्होंने कहा कि मेट्रो कारशेड कांजुरमार्ग स्थानांतरित होने के बाद कहा जा रहा है कि यह नमक की जमीन है। मुंबई वासियों के इस प्रोजेक्ट को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम इसका उपचार जरूर करेंगे। यदि कोई प्रोजेक्ट मुंबई व महाराष्ट्र के हित में है तो उसे जरूर पूरा करेंगे। 

भाजपा ने कहा, ‘शिखंडी’ को आगे कर तीर न चलाएं ठाकरे
वहीं, उद्धव के इस बयान पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे क्यों नहीं बताते कि महाराष्ट्र द्रोही कौन हैं। उद्धव शिखंडी को आगे कर भाजपा पर हमला बोलते हैं। कानून का दुरुपयोग कर लोगों को जेल में भेज रहे हैं। उनके साथ मारपीट हो रही है। जनता सब देख रही है।


दीपावली के बाद खुलेंगे मंदिर
महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर जारी राजनीति के बीच सीएम ठाकरे ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संकेत दिए हैं कि दीपावली के बाद राज्य में मंदिर खोल दिए जाएंगे। दूसरी ओर, उन्होंने दीपावली पर सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने से बचने का भी आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed