{"_id":"64eb3ebcf19856b1d9025695","slug":"uddhav-thackeray-says-like-amoeba-nda-has-no-definite-shape-and-size-calls-bjp-led-front-arrogant-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA: उद्धव ने BJP नेतृत्व वाले मोर्चे को बताया 'अहंकारी', कहा- अमीबा की तरह एनडीए का भी कोई निश्चित आकार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA: उद्धव ने BJP नेतृत्व वाले मोर्चे को बताया 'अहंकारी', कहा- अमीबा की तरह एनडीए का भी कोई निश्चित आकार नहीं
Sun, 27 Aug 2023 05:57 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, हिंगोली (महाराष्ट्र)।
पीटीआई, हिंगोली (महाराष्ट्र)।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 27 Aug 2023 05:57 PM IST
सार
महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि वह I.N.D.I.A गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तुलना "अमीबा" से करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले मोर्चे का कोई निश्चित आकार और माप नहीं है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को "घमंडिया" (अहंकारी) और "इंडियन मुजाहिदीन" कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि एनडीए को "घमा-एनडीए" कहा जाना चाहिए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि वह I.N.D.I.A गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा, 'इंडिया' गठबंधन में राष्ट्रवादी पार्टियां शामिल हैं, जो देश में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहती हैं। लेकिन एनडीए के अधिकांश पार्टियों में गद्दार और वे लोग शामिल हैं जो अन्य पार्टियों को तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मौजूदा एनडीए अमीबा की तरह है, जिसका कोई निश्चित आकार और माप हीं है। 'इंडिया' गठबंधन भाजपा को हरा देगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने बीआरएस प्रमुख राव से यह तय करने को कहा कि वह देश के लिए लड़ रहे हैं या भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में चुनावी राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे बीआरएस का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा, यदि आप देश के साथ हैं, तो 'इंडिया' गठबंधन में शामिल हों या खुले तौर पर भाजपा के साथ अपने गठबंधन की घोषणा करें। वोटों को विभाजित न करें। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा, बीआरएस को पहले अपने राज्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो अच्छी स्थिति में नहीं है।
ठाकरे ने लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, विपक्षी गुट पीएम मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि देश की खातिर एकजुट हुआ है। ठाकरे ने अहमदाबाद में आगामी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की अनुमति देने के लिए भी भाजपा सरकार की आलोचना की। बता दें, 'इंडिया' गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी। ठाकरे 31 अगस्त को नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करने वाले हैं।