फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray says Indian Army will not be deployed in Mumbai for fight with Covid 19, Central forces may be sought

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए मुंबई को सेना के हवाले नहीं कर सकते: उद्धव ठाकरे

Sat, 09 May 2020 07:56 AM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 09 May 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray says Indian Army will not be deployed in Mumbai for fight with Covid 19, Central forces may be sought
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई में सेना तैनात करने की अटकलों को शुक्रवार को खारिज कर दिया, हालांकि उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्रीय बलों की मांग की जा सकती है। ‘लाइव वेबकास्ट’ में ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का 'चक्र' अभी टूटा नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी जगह और विशेषकर मुंबई में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है। इनमें से करीब 12 हजार मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं।
विज्ञापन


ठाकरे ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार जरूरत पड़ने पर केंद्र से अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर सकती है, ताकि चरणबद्ध तरीके से पुलिसकर्मी आराम कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा, इसका यह मतलब नहीं है कि मुंबई को सेना के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिसकर्मी चौबिसों घंटे काम करने की वजह से काफी थक गए हैं, कुछ तो बीमार भी पड़ गए हैं और वहीं कुछ की वायरस से संक्रमित होने के बाद जान भी चली गई। उन्हें आराम चाहिए।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वायरस को नियंत्रित किया गया है लेकिन इसके चक्र को तोड़ने में राज्य अभी तक कामयाब नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 17 मई के बाद बढ़ाया जाए या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोगों ने कितना अनुशासन दिखाया और कितना नियमों का पालन किया।


ठाकरे ने कहा, ‘एक न एक दिन हमें इस लॉकडाउन से बाहर निकलना ही होगा। हम हमेशा ऐसे नहीं रह सकते। लेकिन इससे जल्दी निकलने के लिए आपको नियमों का पालन करना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और चेहरे पर मास्क लगाना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed