{"_id":"603fac6a2c40fb1fc33dffa7","slug":"uddhav-thackeray-says-india-will-not-lose-any-match-as-name-is-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने पर उद्धव का तंज, कहा- अब एक भी मैच नहीं हारेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने पर उद्धव का तंज, कहा- अब एक भी मैच नहीं हारेंगे
Wed, 03 Mar 2021 09:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। बुधवार को विधानसभा में चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब तो मुझे लगता है कि हम एक भी मैच नहीं हारेंगे क्योंकि मोटेरा स्टेडियम का नाम जो बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा है, लेकिन उन्होंने तो सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल दिया है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन और हिंदुत्व को लेकर भी भाजपा को घेरा
उन्होंने हिंदुत्व से लेकर किसान आंदोलन तक को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उद्धव ने कहा कि भाजपा हमें हिंदुत्व का पाठ न पढ़ाए। केंद्र सरकार पहले यह बताए कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को अब तक भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। केंद्र को दो बार पत्र भेजा गया, भारत रत्न कौन देता है? यह अधिकार प्रधानमंत्री और समिति का है। आप सावरकर को भारत रत्न नहीं दे सकते और हमें नाम बदलने को लेकर उपदेश दे रहे हो।
विज्ञापन
उद्धव ने कहा, दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों की राहों में केंद्र सरकार ने लोहे की कीले लगवाई। उनकी बिजली काट दी, पानी आपूर्ति बंद कर दी। केंद्र सरकार किसानों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार क्यों कर रही है, देश भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
आपको भारत माता की जय कहने का अधिकार नहीं
स्वतंत्रता की लड़ाई में न तो शिवसेना ने हिस्सा लिया था और न ही भाजपा के प्रमुख संगठन आरएसएस ने। भारत माता की जय बोलने से देश के प्रति आपका प्यार साबित नहीं होता। अगर आप लोगों के साथ न्याय नहीं कर सकते तो आपको भारत माता की जय बोलने का अधिकार नहीं है।