{"_id":"64cfe27d42c846227a0bba58","slug":"uddhav-thackeray-hits-back-at-pm-modi-over-his-india-alliance-remarks-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM vs 'INDIA': उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, इंडियन मुजाहिदीन को लेकर कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM vs 'INDIA': उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, इंडियन मुजाहिदीन को लेकर कह दी बड़ी बात
Sun, 06 Aug 2023 11:42 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:42 PM IST
सार
उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में वे पार्टियां शामिल हैं जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करती हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के 21 के विपक्षी दलों ने इंडिया नाम का गठबंधन बनाया है तब से ही पीएम मोदी समेत भाजपा के सहयोगी विपक्ष पर हमलावर हैं। पीएम मोदी ने तो इंडिया गठबंधन को इंडियन मुजाहिदीन तक से जोड़ दिया था, वहीं अब पीएम के इस बयान की शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को आलोचना की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में वे पार्टियां शामिल हैं जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करती हैं।
विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उद्धव ठाकरे ने हमला करतरे हुए कहा कि जब पीएम मोदी विदेश में विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। क्या आप उनसे भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मिलते हैं या इंडियन मुजाहिदीन के प्रधान सेवक के रूप में...।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री मोदी की विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना का जिक्र कर रहे थे जिसमें प्रधानमंत्री ने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे निंदित नामों का हवाला देते हुए कहा था कि केवल इंडिया के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा "अयाराम" (दल बदलुओं) की पार्टी बन गई है और वह अब "अयाराम मंदिर" बनाएगी। मुझे भाजपा के उम्मीदवारों पर दया आती है क्योंकि उन्हें पार्टी में 'आयाराम' की पूजा करनी पड़ती है। देवेंद्र फड़नवीस ऐसे मंत्री बन गए हैं जो आने वाले लोगों का रिकॉर्ड बनाए रख रहे हैं। वह कितना बोझ उठाएंगे? उन्होंने उस मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने को कहा था।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि आपमें हिम्मत है, तो मणिपुर में उन महिलाओं से राखी बंधवाएं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से नग्न घुमाया गया था और बिलकिस बानो (2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगे की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता) से भी राखी बंधवाएं।