महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए भरा नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 21 मई को होने वाले राज्य विधान परिषद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री निर्विरोध विधान परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। महाराष्ट्र में आगामी 21 मई को विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव होना है।
Mumbai: Maharashtra CM Uddhav Thackeray files his nomination for the elections to State Legislative Council which is scheduled to be held on 21st May.
विज्ञापन
CM Uddhav Thackeray to become Member of Legislative Council unopposed. pic.twitter.com/cKpjcHa7Q0 — ANI (@ANI) May 11, 2020
रविवार को कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पार्टी एक ही सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। इससे महाविकास आघाड़ी सरकार में जारी गतिरोध थम गया। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित सत्तापक्ष के पांच और विपक्षी दल भाजपा के चार उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के दो और भाजपा के चार उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए गए थे। शनिवार को कांग्रेस ने अपने इकलौते उम्मीदवार राजेश राठौड़ का नाम घोषित किया था। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राठौड़ जालना जिला परिषद के सभापति रह चुके हैं।
एनसीपी ने घोषित किए दो उम्मीदवार
रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने कोटे से दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शशिकांत शिंदे (सातारा) और अमोल मिटकरी (अकोला) को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ट्वीट कर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।