फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray faction releases a poster with the new symbol and the new party's name

Mumbai: उद्धव गुट का नए चुनाव चिह्न और पार्टी नाम के साथ पोस्टर जारी, आदित्य बोले- बालासाहेब जैसा करेंगे काम

Tue, 11 Oct 2022 05:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 05:06 AM IST
सार

उद्धव गुट फिलहाल राजनीतिक तौर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नाम से जाना जाएगा। साथ ही इसका चुनाव चिह्न 'मशाल' होगा। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिह्न और नई पार्टी के नाम के साथ एक पोस्टर जारी किया।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray faction releases a poster with the new symbol and the new party's name
उद्धव ठाकरे गुट ने जारी किया नए चुनाव चिह्न और पार्टी के नए नाम के साथ पोस्टर। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच मची रार अब कुछ हद तक थम गई है। नाम और सिंबल की इस लड़ाई में चुनाव आयोग ने हाल में होने वाले अंधेरी पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे गुट को नया नाम और पार्टी सिंबल दे दिया है। वहीं, शिंदे गुट को केवल नाम ही मिला है। चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को पार्टी के नाम के रूप में 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)' और उनके चुनाव चिन्ह के रूप में 'मशाल' आवंटित की है।

विज्ञापन


उद्धव गुट फिलहाल राजनीतिक तौर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नाम से जाना जाएगा। साथ ही इसका चुनाव चिह्न 'मशाल' होगा। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिह्न और नई पार्टी के नाम के साथ एक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में दो लोगों को दिखाया गया है जो एक-दूसरे से पीठ जोड़कर खड़े हैं। दोनों ने अपने एक-एक हाथों से मशाल पकड़ी है। यह जलती हुई मशाल है। इस पोस्टर को भगवा रंग का बनाया गया है। इसके नीचे एक सफेद रंग की पट्टी है। जिसमें शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे लिखा है। सफेद पट्टी में एक भगवा रंग का गोला भी है, जिसके अंदर एक जलती हुई मशाल बनी है।
विज्ञापन

 

 


आदित्य ठाकरे ने बालासाहेब को किया याद
पोस्टर जारी होने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि नया प्रतीक, नया नाम 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)' - हमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर बेहद गर्व है। उन्होंने महाराष्ट्र में हजारों लोगों की जान बचाकर मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। हमने अपने प्रदेश की जनता के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नाम के साथ हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का भी नाम जुड़ा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 'मशाल' (ज्वलंत मशाल) एक ऐसी चीज है जिसे हम हर घर में गर्व के साथ ले जाएंगे। चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ग्रुप के नेता भास्कर जाधव ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ी जीत है।

 



उद्धव गुट को इसलिए मिला मशाल चुनाव चिह्न
उद्धव गुट को 'त्रिशूल' का चिह्न इसलिए नहीं मिला क्योंकि इसका धार्मिक संकेत है। 'उगता सूरज' इसलिए नहीं मिला क्योंकि यह द्रमुक के पास है। 'मशाल' चुनाव चिह्न 2004 तक समता पार्टी के पास था। उसके बाद से यह किसी को आवंटित नहीं था, इसलिए यह चिह्न उद्धव गुट को दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed