फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Questioned Bhagwat,Do You Agree With Bjp Hindutva Our Fight Is Against Looting Maharashtra

Maharashtra: 'क्या संघ प्रमुख दूसरे दलों को तोड़ने वाली भाजपा के हिंदुत्व से सहमत?', उद्धव का भागवत से सवाल

Mon, 30 Sep 2024 08:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रामटेक (महाराष्ट्र)
पीटीआई, रामटेक (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Sep 2024 08:02 AM IST
सार

पूर्वी महाराष्ट्र के रामटेक शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद ठाकरे ने कहा कि हाल ही में नागपुर के अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बंद कमरे में एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने उनसे विपक्षी दलों के नेताओं में फूट डालने और मुझे तथा शरद पवार को राजनीतिक रूप से रोकने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Questioned Bhagwat,Do You Agree With Bjp Hindutva Our Fight Is Against Looting Maharashtra
उद्धव ठाकरे का निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बंद कमरे में हुई एक बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को विपक्षी खेमे में सेंध लगाने और उद्धव ठाकरे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता शरद पवार को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन भागवत जी, क्या आप भाजपा के हिंदुत्व से सहमत हैं? इस भाजपा में गुंडे आ रहे हैं, भ्रष्ट लोग आ रहे हैं। क्या आप इससे सहमत हैं? अमित शाह मुझे और शरद पवार को खत्म करने आ रहे हैं, क्या आप हमें खत्म होने देंगे? 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे मेरे लोग ही खत्म कर सकते हैं, अमित शाह नहीं। अगर मेरे लोग मुझे घर बैठने को कहेंगे तो मैं घर बैठ जाऊंगा, लेकिन अगर दिल्ली से कोई मुझे घर बैठने को कहेगा तो मेरे लोग उसे घर बैठा देंगे। हमारी सरकार आने के बाद मैं महाराष्ट्र में चल रही लूट को बंद कर दूंगा। सब कुछ गुजरात में है। जब मैं सीएम था, क्या आपने एक भी खबर सुनी कि यहां से कोई प्रोजेक्ट गुजरात गया? पिछले ढाई साल में जब से शिंदे वहां गए हैं, कितने सारे उद्योग गुजरात चले गए हैं। सब कुछ गुजरात ले जाया जा रहा है। मुंबई का आर्थिक केंद्र भी गुजरात ले जाया गया है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि हमारी लड़ाई महाराष्ट्र की लूट के खिलाफ है।
विज्ञापन


पूर्वी महाराष्ट्र के रामटेक शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद ठाकरे ने कहा कि हाल ही में नागपुर के अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बंद कमरे में एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने उनसे विपक्षी दलों के नेताओं में फूट डालने और मुझे तथा शरद पवार को राजनीतिक रूप से रोकने के लिए कहा था। बंद कमरे में क्यों बोलें? उन्हें यह बात लोगों के सामने कहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शाह उद्धव ठाकरे और शरद पवार को राजनीतिक रूप से क्यों खत्म करना चाहते हैं...ताकि भाजपा महाराष्ट्र को लूट सके। ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने 2014 में शिवसेना के साथ अपना तीन दशक पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। हालांकि, शिवसेना 63 सीट जीतने में सफल रही। ठाकरे ने सवाल किया कि कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भाजपा के हिंदुत्व से सहमत हैं, जिसमें अन्य दलों को तोड़ना और (विपक्षी नेताओं को) अपने पाले में लाना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed