फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udaipur incident Kerala Governor comes out against Madrassa curriculum

Udaipur: मदरसों के खिलाफ सामने आए केरल के राज्यपाल, बोले- वहां ईशनिंदा पर सर कलम सिखाया जाता है

Wed, 29 Jun 2022 07:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 07:43 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल ने कहा कि मुस्लिम कानून, कुरान से नहीं आता है। यह 'साम्राज्य' के समय इंसान के द्वारा लिखा गया था जो सिर काटने का प्रावधान करता है। यह कानून बच्चों को मदरसों में पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Udaipur incident Kerala Governor comes out against Madrassa curriculum
Arif Mohammad Khan - फोटो : Twitter

विस्तार

राजस्थान में टेलर की निर्मम हत्या के एक दिन बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सामने आए हैं। बुधवार को मदरसों को लेकर उन्होंने सवाल उठाए और हैरानी जताते हुए कहा कि क्या वहां छोटे बच्चों को पढ़ाया जाता है कि ईशनिंदा की सजा सिर काटना है।
विज्ञापन


उन्होंने 14 वर्ष की आयु तक प्रत्येक बच्चे को व्यापक शिक्षा का आह्वान करते हुए कहा कि यह उनके मूल अधिकारों में से एक है। उन्होंने कहा कि उस उम्र से पहले उन्हें कोई विशेष शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


'कुरान से नहीं आता मुस्लिम कानून'
खान ने कहा कि मुस्लिम कानून, कुरान से नहीं आता है। यह 'साम्राज्य' के समय इंसान के द्वारा लिखा गया था जो सिर काटने का प्रावधान करता है। यह कानून बच्चों को मदरसों में पढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर की घटना पर जब उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, सवाल यह है कि बच्चों को यह कहां सिखाया जाता है कि ईशनिंदा की सजा सिर काटना है और उन्हें देश में हमारे अपने संस्थानों में ऐसा सिखाया जा रहा है। 

खान ने दावा किया, "अब अगर कोई व्यक्ति जिसे पांच या छह साल की उम्र से ही कानून मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जाता है। यदि वे (बच्चे) अभ्यस्त हो जाते हैं, उससे प्रभावित होते हैं और उसके अनुसार कार्य करते हैं, तो बेहतर होगा कि 'खतरे' से निपटने का प्रयास किया जाए।"

आसानी से चीजों पर विश्वास करते हैं : खान
राज्यपाल खान ने यह भी कहा कि लोग आसानी से चीजों पर विश्वास कर लेते हैं जब यह विश्वास का विषय बन जाता है तब वे उसके लिए कोई भी अपमानजनक काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने एक टेलर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। इस दौरान हमलावरों ने इसका वीडियो भी बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर यह कहते हुए पोस्ट किया कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है। सोशल मीडिया पर इस क्रूर हत्या की व्यापक निंदा हुई है। 


मुख्यमंत्री विजयन ने भी की घटना की कड़ी निंदा
इससे पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने भी उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा की। हत्या के सिलसिले में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed