पुलवामा: 20 साल के शर्मीले आदिल का खौफनाक हमला, पढ़ाई छोड़ इस वजह से बना था आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3.30 बजे जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले को विस्फोटक से भरी एसयूवी से निशाना बनाया गया। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए। पूरा देश सदमे में आ गया। जांच के बाद पता चला कि इस हमले को अंजाम महज 20 साल के एक युवक आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया था। स्वभाव से बेहद शर्मीला आदिल कब इतना खतरनाक हो गया, यह तो उसके घरवालों को भी पता नहीं चला। उन्होंने तो बस इतना कहा कि हमने उसे अच्छा आदमी बनाने के सपने देखे थे, लेकिन वह कब आतंकी बन गया...पता ही नहीं चला।
2018 में जैश के साथ जुड़ा
हमले के कई घंटे के बाद हमलावर के रूप में आदिल की पहचान हो पाई थी। वह पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। जैश ने ऑनलाइन वीडियो जारी करके बताया कि हमलावर आदिल था। इस वीडियो में आदिल कह रहा था कि उसने 2018 में जैश ज्वाइन किया था, जिससे पुलवामा में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सके। उसके चेहरे पर दुख या पछतावे का कोई भाव नहीं था। वह कह रहा था कि जब वीडियो सामने आएगा तो वह जन्नत में होगा।