फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two years of Modi Govt: Four Congress CMs under CBI enquiry

मोदी सरकार के दो साल: सीबीआई जांच में फंसे चार कांग्रेसी मुख्यमंत्री

Wed, 25 May 2016 06:33 AM IST
गुंजन  कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
गुंजन  कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 06:33 AM IST
सार

  • दो वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और वीरभद्र सिंह पर जांच का शिकंजा
  • दो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेन्दर सिंह हुड्डा के साथ नेता सचिन पायलट भी घेरे में 

विज्ञापन
Two years of Modi Govt: Four Congress CMs under CBI enquiry
सीबीआई - फोटो : PTI

विस्तार

दो साल पहले नरेंद्र मोदी सरकार के गठन के बाद कांग्रेस के दो वर्तमान और दो पूर्व मुख्यमंत्री सीबीआई के घेरे में आ फंसे हैं। उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ विधायकों के कथित खरीद फरोख्स के स्टींग की जांच चल रही है। जून 2015 को सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की पुरानी फाईल खोलकर उसकी जांच शुरु की थी।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह के बाद पिछले साल अगस्त में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ वसुंधरा राजे सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने एंबुलेंस स्कैम के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इस मामले में राज्य कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट, पी चिदंबरम के बेटे कार्तीक चिदंबरम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी रवि के बेटे रवि कृष्ण भी गहलोत के साथ आरोपी हैं।
विज्ञापन


एजेंसी ने पिछले हफ्ते हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दर  सिंह हुड्डा के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्रधिकरण (हुडा) के जमीन घोटाला मामले में ताजा एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है कि हरीश रावत के खिलाफ अभी सिर्फ प्रिलिमनरी एनक्वायरी (पीई) दर्ज हुर्इ है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। अगर इस जांच में पुख्ता आधार मिला तब सीबीआई रेगुलर केस यानि एफआईआर दर्ज करेगी। पीई के आधार पर एक मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए दिल्ली तलब  करने को लेकर एजेंसी के भीतर  ही सवाल उठने लगे हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पीई के मामले में रावत से देहरादून में भी पूछताछ की जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed