फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two workers killed and six injured in blast at chemical factory in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश : केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Thu, 11 Mar 2021 08:07 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 11 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Two workers killed and six injured in blast at chemical factory in Andhra Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा शहर के पास स्थित एक केमिकल फैक्टरी के बॉयलर में गुरुवार को हुए धमाके की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हादसे में घायल लोगों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में कार्य सुचारू रूप से चल रहा था और इसी दौरान अपराह्न करीब 3:15 बजे यह धमाका हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बॉयलर में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई। हालांकि, काकीनाडा के आपातकालीन प्रतिक्रिया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया। कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। यह फैक्टरी मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed