{"_id":"5b465dcb4f1c1bb9248b6085","slug":"two-women-including-a-schoolgirl-recovered-from-the-toilets-of-trains-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में ट्रेनों के शौचालय से एक छात्रा समेत दो महिलाओं के शव बरामद, जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में ट्रेनों के शौचालय से एक छात्रा समेत दो महिलाओं के शव बरामद, जांच के लिए एसआईटी गठित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में पुलिस ने दो अलग-अलग ट्रेनों के शौचालयों से एक छात्रा समेत दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों की हत्या एक ही तरीके से की गई है। पुलिस के मुताबिक, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय से बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया। इससे पहले कामाख्या एक्स. के कोच के शौचालय से मंगलवार को असम कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने बताया कि इन हत्याओं की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर. पी. मीणा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों की हत्या गले में कपड़े का फंदा डालकर की गई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इन हत्याओं की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन