{"_id":"5cbf6dffbdec22140559cea9","slug":"two-villages-in-gujarat-boycotted-voting-in-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में दो गांवों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में दो गांवों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया
Wed, 24 Apr 2019 01:26 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के जामनगर और डांग जिलों में एक-एक गांव ने अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया। एक स्थानीय नेता गोविंदभाई कनानी ने दावा किया कि जामनगर जिले के भांगोर गांव में कोई भी वोट डालने नहीं आया क्योंकि 3,444 मतदाता ‘‘कृषि बीमा’’ नहीं दिए जाने और जमीन के माप में विसंगतियों को लेकर परेशान थे, जिसके कारण उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वोट डालने की कई दफा अपील करने के बावजूद गांव वाले बहिष्कार पर अड़े रहे। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्ण ने बताया कि डांग जिले में दावदहाद गांव के लोगों ने भी चुनाव का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
डांग जिलाधिकारी एन के दामोर ने बताया कि गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया क्योंकि वे अपने गांव में फौरन सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं, कच्छ जिले के रापर तालकुा स्थित नंदा गांव में सिर्फ एक वोट पड़ा। उप जिला चुनाव अधिकारी बीएम प्रजापति ने बताया कि इसका कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन