फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two suicide in West Bengal and Odisha after India loss in World Cup final 2023

World Cup Final: भारत की हार से दुखी ओडिशा के युवक ने छत पर दी जान, बंगाल के 23 साल के लड़के ने लगा ली फांसी

Tue, 21 Nov 2023 12:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:45 AM IST
सार

दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वे पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
two suicide in West Bengal and Odisha after India loss in World Cup final 2023
भारत की हार तो लगाई फांसी। - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व कप में भारत की हार के कारण टीवी फोड़ने की घटनाएं तो आम हैं। लेकिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल से ऐसे मामले सामने आए हैं, जो आपको हैरत में डाल देंगी। दरअसल, यहां दो लोग भारत की हार से इतना दुखी हो गए कि वे इस गम को सह ही नहीं पाए और फांसी लगाकर अपनी जान ही दे दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बंगाल के बांकुरा का रहने वाले राहुल लोहार (23) के बहनोई उत्तम सूर ने बताया कि राहुल भारत की हार से काफी दुखी था। इस वजह से रात 11 बजे उसने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। वहीं, ओडिशा के जाजापुर का रहने वाले रंजन दास (23) ने भी हार से आहत होकर आत्महत्या कर ली। दास के चाचा ने बताया कि मृतक इमोशनल डिसऑर्डर सिंड्रोम की बीमारी से पीड़ित था। रविवार रात जब भारत हार गई तो दास को सदमा लग गया और उसने अपने घर की छत पर फांसी लगा ली। चाचा का कहना है कि दास के सिंड्रोम का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वे पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।



विराट से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार
चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विराज जड़ेजा ने बताया कि युवक का नाम वेन जॉनसन है। वह मात्र 24 साल का है। जांच के दौरान पता चला कि जॉनसन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी ऑस्ट्रेलिया में ऐसे ही मामलों में कई केस दर्ज हो चुके हैं। जॉनसन ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह विराट कोहली का प्रशंसक है। वह कोहली से मिलना चाहता था। जॉनसन ने बताया कि वह फलस्तीन का समर्थक है, इसलिए उसने फलस्तीन समर्थक टीशर्ट और मास्क पहना हुआ था। बता दें, आईसीसी के नियमों के अनुसार, आईसीसी कार्यक्रमों में राजनीतिक नारेबाजी नहीं की जा सकती। इसी के साथ भारत में भी ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध है। 

जानिए क्या था मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed