{"_id":"655a683b0146fbb5390e4b66","slug":"police-detained-pro-palestine-fan-who-breached-security-to-meet-virat-kohli-in-world-cup-final-2023-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWC 2023: मैच के दौरान कोहली से मिलने पहुंचा फलस्तीनी समर्थक गिरफ्तार, जानें उस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की कहानी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CWC 2023: मैच के दौरान कोहली से मिलने पहुंचा फलस्तीनी समर्थक गिरफ्तार, जानें उस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की कहानी
Mon, 20 Nov 2023 01:25 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:25 AM IST
सार
चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विराज जड़ेजा ने बताया कि युवक का नाम वेन जॉनसन है। वह मात्र 24 साल का है। जांच के दौरान पता चला कि जॉनसन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी ऑस्ट्रेलिया में ऐसे ही मामलों में कई केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोहली से मिलनेपहुंचा फलस्तीन समर्थक।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मुकाबले के दौरान विराट कोहली से मिलने पहुंचा शख्स याद है, जिसने सभी सुरक्षा इंतजामों को ध्वस्त कर दिया था। फलस्तीन के समर्थन में टीशर्ट और मास्क शख्स ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। चलिए अब हम बताते हैं, आखिर कौन था वह शख्श…
चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विराज जड़ेजा ने बताया कि युवक का नाम वेन जॉनसन है। वह मात्र 24 साल का है। जांच के दौरान पता चला कि जॉनसन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी ऑस्ट्रेलिया में ऐसे ही मामलों में कई केस दर्ज हो चुके हैं। जॉनसन ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह विराट कोहली का प्रशंसक है। वह कोहली से मिलना चाहता था। जॉनसन ने बताया कि वह फलस्तीन का समर्थक है, इसलिए उसने फलस्तीन समर्थक टीशर्ट और मास्क पहना हुआ था। बता दें, आईसीसी के नियमों के अनुसार, आईसीसी कार्यक्रमों में राजनीतिक नारेबाजी नहीं की जा सकती। इसी के साथ भारत में भी ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
अब जानिए, मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

#WATCH | Gujarat: The man who entered the field during the India vs Australia Final match, brought to the Chandkheda Police Station in Ahmedabad pic.twitter.com/pm9AMyhsSi
— ANI (@ANI) November 19, 2023