फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two students died of current before flag hoisting in a school of Gujarat Mahisagar

स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात के स्कूल में ध्वजारोहण से पहले करंट लगने से दो छात्रों की मौत

Thu, 15 Aug 2019 05:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महीसागर (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महीसागर (गुजरात) Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 15 Aug 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Two students died of current before flag hoisting in a school of Gujarat Mahisagar
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के महीसागर जिले में गुरुवार को एक स्कूल में दसवीं कक्षा के दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस निरीक्षक एम वी कांत ने बताया कि घटना संतरामपुर तालुका के केनपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में हुआ जहां स्वतंत्रता दिवस के लिये सुबह के समय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन


कांत ने कहा, ‘चूंकि तिरंगा फहराने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाला लोहे का खंभा स्कूल की छत पर पड़ा हुआ था। दोनों किशोर उसे लाने के लिए ऊपर गए, लेकिन जैसे ही उन्होंने खंभा उठाया तो वह दुर्घटनावश छत पर बिजली के तार को छू गया।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली का करंट लगने से छात्र वहीं गिर गए। स्कूल कर्मचारी छात्रों को एक स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दिलीप राणा (15) और गणपत वलवाई (15) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed