{"_id":"5bb24223867a557f677351b3","slug":"two-students-death-by-police-due-to-demand-of-teacher-for-mathematics-and-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: गणित और विज्ञान के लिए छात्रों ने स्कूल से मांगा टीचर, पुलिस ने दी मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: गणित और विज्ञान के लिए छात्रों ने स्कूल से मांगा टीचर, पुलिस ने दी मौत
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राजेश सरकार और तपस वर्मन का अपराध मात्र इतना था कि उन्होंने अपने लिए गणित और विज्ञान के शिक्षकों की मांग की थी। बार-बार की मांग के बाद भी जब शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो छात्रों ने मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को रोकने के लिए प. बंगाल पुलिस ने पहले तो लाठी चार्ज किया, आंसू गैस छोड़े और अंत में गोली चला दी जिसमें दोनों छात्रों की मौत हो गई। अब दोनों छात्रों के मां-बाप अपने बच्चों का पोस्ट मॉर्टम कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिनाजपुर के दारीविट क्षेत्र में लगभग 2000 छात्रों का एक स्कूल है। यहां शिक्षकों की भारी कमी है और कई बार क्लर्क ग्रेड कर्मचारी उन्हें पढ़ाते हैं। बच्चों की मांग थी कि उन्हें गणित और विज्ञान के शिक्षक दिये जाएं। स्कूल प्रबंधन ने एक टीचर की नियुक्ति की जो उन्हें उर्दू भाषा में पढ़ाते थे। छात्रों ने अपने लिए बांग्लाभाषा में शिक्षक की नियुक्ति की मांग की। प्रबंधन ने इसके लिए हामी भरी। लेकिन बच्चों से वायदे के बाद भी मांग पूरी नहीं की, जिसके बाद छात्र प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एबीवीपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मोनिका चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि जब हमने उनके क्षेत्र का दौरा किया तो पता चला कि मासूम बच्चों को अपने शिक्षा के अधिकार के लिए जान देनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल पुलिस जांच के नाम पर गांव वालों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता अब मामले की सीबीआई जांच और उनका पोस्ट मार्टम कराने के लिए भटक रहे हैं जिससे दोषियों को सजा दी जा सके।
विज्ञापन