फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two security guards arrested for assaulting doctors and nursing staff in Kolkata hospital

Kolkata Hospital: कोलकाता के एक अस्पताल में डॉक्टरों-नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, दो सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 12:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 12:35 AM IST
सार

कोसीपोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अस्पताल अधिकारियों ने सुरक्षा गार्डों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा गार्डों ने नशे में उनके और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। 

विज्ञापन
Two security guards arrested for assaulting doctors and nursing staff in Kolkata hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में डॉक्टरों की असुरक्षा से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आठ-नौ अगस्त की दरमियानी रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब कोसीपोर क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर नशे में धुत दो सुरक्षा गार्डों ने डॉक्टरों पर हमले की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कोसीपोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अस्पताल अधिकारियों ने सुरक्षा गार्डों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा गार्डों ने नशे में उनके और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने डॉक्टरों को गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने शिकायत में बताया कि सुरक्षा गार्डों ने पहले भी इस तरीके की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से भी शिकायत की गई थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 11 सुरक्षा गार्ड हैं।


सीबीआई ने दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया
दूसरी तरफ, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है।

संदीप घोष से 13 दिनों में 130 घंटे हुई पूछताछ
बता दें कि इस मामले में सीबीआई जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है, पहले जहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के साथ अन्य लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था, वहीं इस मामले में सीबीआई ने एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट किया, अब सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। सीबीआई आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से 13 दिनों में लगभग 130 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed