फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two planes wings collided at IGI airport, planes was from Ethiopian Airline and Air India

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इथियोपियन एयरलाइंस के विमान से भिड़ा AI का प्लेन

Wed, 09 Aug 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
Two planes wings collided at IGI airport, planes was from Ethiopian Airline and Air India
दोनों विमानों के पंखे आपस में लड़ गए - फोटो : ANI
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां इथियोपियन एयरलाइन और एयर इंडिया के विमानों में बगल की तरफ से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ही विमानों के पंखे क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। डीजीसीए ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये हादसा मंगलवार को हुआ। जिसके बाद दोनों ही विमानों को अलग ले जाया गया। 

इथियोपियन एयरलाइंस ने कहा कि वो दूसरे प्लेन से अपने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही है। एयरलाइन ने फ्लाइट में सवार यात्रियों से माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



डीजीसीए ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 


दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला जवान के साथ नशे में धुत शख्स ने की अभद्रता, गिरफ्तार

इससे पहले, अप्रैल में भी दो प्लेन एक-दूसरे के आमने सामने आ गए थे। तब दिल्ली से गोवा की फ्लाइट नंबर एएल156 रनवे नंबर 28 से सुबह 11.45 बजे टेक आफ करने वाला था। इसी दौरान एटीसी की तरफ से फ्लाइट के पायलट को रुकने का आदेश दिया गया और वापस बुलाया गया। पर उसी समय इंडिगो की रांची से आ रही फ्लाइट नंबर 6ई398 उसी रनवे पर लैंड करने लगी। उस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed