फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two pet dogs attacked and injured female scientist in Maharashtra case filed against owner and two others

Maharashtra: मुंबई में पिटबुल-डाबरमैन ने महिला वैज्ञानिक पर किया हमला, नाक की सर्जरी करानी पड़ी; मालिक पर केस

Thu, 27 Mar 2025 12:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 12:53 PM IST
सार

मुंबई के पवई इलाके में पड़ोसी के पालतू कुत्ते- पिटबुल और डाबरमैन ने एक महिला वैज्ञानिक पर हमला कर दिया। उसके चेहरे, नाक, हाथ और पैर पर कई चोटें आईं। हमले में घायल होने के चलते महिला को अपनी नाक की सर्जरी करानी पड़ी। शिकायत के बाद पुलिस ने कुत्तों के मालिक और 2 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Two pet dogs attacked and injured female scientist in Maharashtra case filed against owner and two others
डाबरमैन और पिटबुल (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुंबई के पवई इलाके में एक 37 वर्षीय महिला वैज्ञानिक पर पड़ोसी के दो पालतू कुत्तों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला के कई चोटें आई हैं। उसे अपनी नाक की सर्जरी करानी पड़ी। शिकायत के बाद कुत्तों के मालिक और दो अन्य पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना 22 मार्च की सुबह हुई। एक निजी फर्म में काम करने वाली शोध वैज्ञानिक ऋचा कौशिक-अरोड़ा पवई के जलवायु विहार में अपने फ्लैट की ओर जा रही थीं। फ्लैट का जीर्णोद्धार चल रहा है। इस दौरान पड़ोसी दिवेश विर्क के कुत्ते- पिटबुल और डाबरमैन को अपने साथ लेकर विर्क की नौकरानी और ड्राइवर वहां पहुंचे, जिनका घर पड़ोस की एक इमारत में है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुत्तों ने मासूम को नोचा: लुधियाना में आदमखोर कुत्तों ने नौ साल के बच्चे पर किया हमला, गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों को चबाया, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरानी ने कुत्तों के पट्टे से खोया नियंत्रण
अधिकारी के अनुसार, नौकरानी ने कुत्तों के पट्टे पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद दोनों कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से महिला के चेहरे, नाक, हाथ और पैर पर चोटें आईं। किसी तरह दोनों कुत्तों से महिला को बचाया जा सका। 


ससुर ने एक अन्य की मदद से पहुंचाया अस्पताल
महिला को उसके ससुर ने एक अन्य स्थानीय निवासी की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की नाक की सर्जरी की गई। अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पवई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें: Haridwar: आवारा कुत्तों का आतंक... झुंड ने महिला पर हमला कर बुरी तरह किया घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

महिला की शिकायत पर तीन लोगों पर दर्ज किया केस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने 23 मार्च को कुत्तों के मालिक, नौकरानी और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed