{"_id":"6047f51f49393060f67a6a2d","slug":"two-people-of-haryana-arrested-for-gst-fraud-of-690-crores-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"690 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा के दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
690 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा के दो लोगों को किया गिरफ्तार
Wed, 10 Mar 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:52 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी बिल जारी कर सरकारी खजाने से 690 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय की गुरुग्राम इकाई ने फर्जी जीएसटी इन्वॉइस गिरोह चलाने वाले विकास और मनीष को गिरफ्तार किया है। दोनों हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। दोनों ने 4800 करोड़ रुपये के फर्जी इन्वॉइस जारी कर राजकोष में 690 करोड़ की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं आरोपी, गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग गए थे नेपाल
मंत्रालय के मुताबिक, दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गए थे। सुराग मिलने पर 8 मार्च को उनकी गिरफ्तारी की गई। दोनों के पास बहुत से फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, स्मार्ट फोन, डेबिट कार्ड, कई पैन व आधार कार्ड और बहुत सारे नोटरी स्टैंप मिले हैं।
विज्ञापन
आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य लोगों और कंपनियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। इस पूरे घोटाले को ऐसे बहुत से अत्याधुनिक एप्स और मैसेजिंग सेवाओं के जरिये अंजाम दिया गया जिनमें सीधे कॉल करने की जरूरत नहीं रहती।
विज्ञापन