फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two people looted 54 thousand rupees by telling themselves Covid officers in Chembur Mumbai

मुंबई : खुद को कोविड अधिकारी बताकर लूट लिए 54 हजार रुपये, एक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
two people looted 54 thousand rupees by telling themselves Covid officers in Chembur Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुंबई के चेंबूर इलाके में खुद को कथित रूप से कोविड अधिकारी बता कर एक व्यक्ति के 54,000 रुपये लूटने को लेकर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अब्दुल शेख नाम का व्यक्ति 30 जून को चेंबूर रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी सोहन वाघमारे (23) और उसके एक साथी ने खुद को कोविड अधिकारी बताते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया ।

विज्ञापन


चेंबूर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘वाघमारे और उसके साथी ने शेख के बैग की तलाशी ली और उसका एटीएम कार्ड निकाल लिया। उन्होंने उससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी जान लिया। दोनों एटीएम गए और 54,000 रुपये निकाल लिए।’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिससे आरोपी की कार का नंबर पता चला। फिर वाघमारे को शुक्रवार को चूनाभट्टी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार है। अधिकारी ने कहा, ‘वाघमारे को आईपीसी के तहत धोखाधड़ी को लेकर आरोपित किया गया है। सियोन और नेहरू नगर थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed