{"_id":"5e1b8efc8ebc3e87cd195074","slug":"two-people-arrested-for-showing-black-flag-to-pm-narendra-modi-convoy-in-kolkata-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Mon, 13 Jan 2020 02:56 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रविवार को काले झंडे दिखाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मामले की पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि दोनों में से एक की पहचान कांग्रेस छात्र परिषद की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सौरव प्रसाद के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्हें नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर पकड़ा गया, जहां पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना लगभग 11 बजे हुई जब पीएम मोदी का काफिला स्टेडियम में प्रवेश कर रहा था।
विज्ञापन
मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने वाली किताब पर भाजपा नेता पर शिकायत दर्ज
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना करके कथित रुप से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल के खिलाफ नागपुर के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गोयल की इस पुस्तक का शीर्षक ‘आज के शिवाजी - नरेंद्र मोदी।’
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने अपनी शिकायत में कहा है कि पीएम मोदी की तुलना शिवाजी से करके लेखक ने छत्रपति का अपमान किया है। इस पुस्तक को लेकर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार और भाजपा सांसद ने रविवार को गोयल की कटु आलोचना की।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, ‘शाबाश भाजपा’। उन्होंने कहा कि गोयल पहले भी दिल्ली में महाराष्ट्र सदन पर हमला कर चुके हैं और महाराष्ट्र तथा मराठी भाषी लोगों को गालियां दे चुके हैं। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य छत्रपति सम्भाजी राजे ने पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।