फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two People arrested for posting video on Karnataka CM Kumaraswamy and his son Nikhil

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी का अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 05:27 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 10 Jun 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Two People arrested for posting video on Karnataka CM Kumaraswamy and his son Nikhil
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)

बंगलूरू पुलिस ने दो लोगों को कथित तौर पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल को लेकर एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें हाल में हुए लोकसभा चुनाव में निखिल मांड्या सीट से हार गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग कुमारस्वामी और उनके परिवार खासकर निखिल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दोनों व्यक्तियों में एक का नाम सिद्धराजू है, वह पेट्रोल बंक पर काम करता है और दूसरा चामा गोडरू है जो कैब ड्राइवर है। 
विज्ञापन


इस वीडियो को लेकर जनता दल सेक्यूलर की सोशल मीडिया सेल ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया गया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले महीने ही कन्नड़ दैनिक अखबार विश्ववाणी के संपादक विश्वेश्वर भट पर निखिल कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक लेख प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया था। 


मुख्यमंत्री ने मीडिया पर उनके खिलाफ पूर्वाग्रह करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी थी कि वह मीडिया के खिलाफ कानून लेकर आएंगे। वहीं, रामनगरम से विधायक कुमारस्वामी की पत्नी अनीता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नकारात्मक कवरेज करने के लिए मीडिया की आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed