फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two people arrested for defrauding bank account of 7.5 crores mumbai police lodged FIR against 11 people

Maharashtra: बैंक खाते से 7.5 करोड़ की हेराफेरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि पांच महिलाओं सहित सभी 11 आरोपियों ने व्यापारी के बैंक से पैसे निकालकर अपने अकाउंट में भेजे थे। मामले में व्यापारी को हेराफेरी का पता तब चला, जब उन्हें संदिग्ध लेन-देन की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Two people arrested for defrauding bank account of 7.5 crores mumbai police lodged FIR against 11 people
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

पैसों की हेराफेरी करने वाले दो आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पिछले चार वर्षों में एक व्यापारी के खाते से 7.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। अप्रैल में व्यापारी ने अकाउंटेंट सहित 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत में दो चचेरे भाई और उसके दोस्तों भी शामिल थे।

विज्ञापन

ईओडब्ल्यू से की थी शिकायत
पुलिस ने कहा कि पांच महिलाओं सहित सभी 11 आरोपियों ने व्यापारी के बैंक से पैसे निकालकर अपने अकाउंट में भेजे थे। मामले में व्यापारी को हेराफेरी का पता तब चला, जब उन्हें संदिग्ध लेन-देन की जानकारी दी गई। व्यापारी ने ईओडब्ल्यू को शिकायत की, लेकिन मामला सहार पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को स्वप्निल चव्हाण और गिरीश अग्रवाल को गिरफ्तार किया। चव्हाण के खिलाफ पहले से ही डकैती और जबरन वसूली का आरोप है।

विज्ञापन

कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन बयान दर्ज करने के लिए जब उन्हें फोन किया तो वह इससे बचते रहे। पुलिस ने विमल जगदीश अग्रवाल और उनकी पत्नी नूपुर को मास्टरमाइंड माना है। धारा 477 (ए), 408, 409, 420, 120 (बी), 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed