{"_id":"5c9af7e7bdec2214114a35bf","slug":"two-passengers-landed-at-jodhpur-airport-with-air-india-tickets-from-mumbai-to-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े किराए से परेशान एयर इंडिया के दो यात्रियों ने किया कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बढ़े किराए से परेशान एयर इंडिया के दो यात्रियों ने किया कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप
Wed, 27 Mar 2019 09:41 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई सफर के बढ़े हुए किराए से परेशान दो यात्रियों ने कुछ ऐसा किया कि फ्लाइट में हड़कंप मच गया। दरअसल, दो यात्रियों ने मुंबई से जोधपुर का किराया बढ़ा हुआ देखकर मुंबई से जयपुर का सस्ता टिकट लिया और एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 645) से जयपुर के लिए रवाना हो गए। एयर इंडिया की ये फ्लाइट मुंबई से जोधपुर होते हुए जयपुर पहुंचनी थी।
विज्ञापन
जब फ्लाइट जोधपुर एयरपोर्ट पर रुकी तो वहां तक जाने वाले यात्री उतरने लगे, वो दोनों भी बिना किसी को बताए चुपचाप दूसरे यात्रियों के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे और घर के लिए निकल गए। कुछ देर बाद जब एयरलाइंस को दो यात्रियों के लापता होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। जांच की गई और दोनों की पहचान पता कर उनसे संपर्क किया गया।
विज्ञापन
एयरलाइंस के स्टाफ ने यात्रियों को फोन कर वापस बुलाया। लेकिन यात्रियों ने परिजन के बीमार होने का बहाना बनाकर आने से इनकार कर दिया। दोनों यात्रियों की इस हरकत से ये फ्लाइट 45 मिनट तक जोधपुर एयरपोर्ट पर खड़ी रही। गुरुवार को एयर इंडिया का मुंबई से जयपुर का टिकट 10,030 रुपये में मिल रहा था। जबकि मुंबई से जोधपुर के टिकट का किराया 17, 695 रुपये था।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों के अनुसार यात्री ने जहां का टिकट लिया है वहां तक सफर करना अनिवार्य है। अगर किसी तरह की कोई इमरजेंसी होती है तभी बीच में उतरा जा सकता है। सुरक्षा कारणों से बीच में उतरने की अनुमति नहीं दी जाती। इमरजेंसी होने पर गंतव्य से पहले बीच में जहां विमान लैंड करता है, वहां उतरने की अनुमति दी जा सकती है। ये एयरलाइंस पर निर्भर करता है।