फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Pakistani children return from India without operation, treatment stopped due to Pahalgam attack

पाकिस्तान के कुकर्माें की सजा: ऑपरेशन बिना भारत से लौटे दो मासूम, पिता ने कहा- पहलगाम हमले के चलते रुका इलाज

Tue, 29 Apr 2025 03:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 29 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के निर्देश पर पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर जा रहे हैं। नौ वर्षीय तल्हा और सात वर्षीय ताहा अपने परिवार के साथ बिना ऑपरेशन कराए सिंध के हैदराबाद शहर लौट गए। बच्चों के पिता शाहिद अली ने पाकिस्तानी सरकार से किसी अन्य देश में अपने दोनों बेटों का ऑपरेशन की व्यवस्था करने की अपील की।

विज्ञापन
Two Pakistani children return from India without operation, treatment stopped due to Pahalgam attack
भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पाकिस्तान के कुकर्मों की सजा उसके ही निर्दोष नागरिकों को भुगतनी पड़ रही है। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के निर्देश पर पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर जा रहे हैं। इन्हीं में दो मासूम ऐसे हैं, जिनको बिना ऑपरेशन कराए अपने वतन लौटना पड़ा। बच्चों के पिता ने बताया कि पहलगाम हमले के चलते बच्चों का इलाज रुक गया। 
विज्ञापन


नौ वर्षीय तल्हा और सात वर्षीय ताहा अपने परिवार के साथ बिना ऑपरेशन कराए सिंध के हैदराबाद शहर लौट गए। बच्चों के पिता शाहिद अली ने कहा कि उनके बेटों को जल्द से जल्द ऑपरेशन की आवश्यकता थी। विशेषज्ञ से बातचीत, कई परीक्षण और मेडिकल वीजा प्राप्त करने की लंबी प्रक्रिया के बाद मार्च में वे बच्चों के साथ नई दिल्ली आए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 35 साल से भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला को वापस जाने को कहा, बोली- अब वहां मेरा कोई नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पहलगाम की घटना के बाद स्थिति बदल गई और हमारे पास अपील को ठीक से सुनाने के लिए समय नहीं था। हमने बहुत पैसा खर्च किया, लेकिन यह मुद्दा नहीं है। सबसे दुखद बात यह है कि दिल्ली में मेडिकल स्टाफ के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब उन्होंने पाकिस्तानी सरकार से किसी अन्य देश में अपने दोनों बेटों का ऑपरेशन की व्यवस्था करने की अपील की।

वहीं सोमवार को एक और पाकिस्तानी युवक अयान अपने परिवार के साथ नई दिल्ली से लौटा। वह भी एक साल पुरानी बीमारी का उपचार नहीं करा सका। पुलिस की गोली लगने से अयान के शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था।


ये भी पढ़ें:  'शांति चाहिए... मुझे पाकिस्तान भेजकर मत मारिए', कश्मीर में ब्याही पाक महिला अलीजा की गुहार

गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। यह घाटी में पर्यटकों पर हुए सबसे बड़े हमलों से एक था। हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। 

इसके बाद भारत सरकार ने यात्रा और चिकित्सा उपचार सहित विभिन्न वीजा श्रेणियों के तहत भारत आने वाले सभी पाकिस्तानियों को 28 अप्रैल तक देश छोड़ने या कारावास का सामना करने का आदेश दिया था। रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन दिनों में कुल 610 पाकिस्तानी भारत से वापस गए हैं। जबकि लगभग 850 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से आए हैं। 

संंबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed