Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistani woman living in india for 35 years told to go back after pahalgam attack

Pahalgam Attack: 35 साल से भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला को वापस जाने को कहा, बोली- अब वहां मेरा कोई नहीं

Mon, 28 Apr 2025 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

महिला ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि उसे अपने परिवार से अलग न किया जाए। महिला ने हाथ जोड़कर सरकार से अपील की है कि उसे अपने परिवार  के साथ ही रहने दिया जाए। 

विज्ञापन
pakistani woman living in india for 35 years told to go back after pahalgam attack
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान - फोटो : adobe stock

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद से पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर वापस जा रहे हैं। हालांकि इसके बीच कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जो भावुक कर रहे हैं। ऐसा ही मामला है शारदा बाई का, जो बीते 35 वर्षों से भारत में रह रही हैं। अब ओडिशा पुलिस ने उन्हें तुरंत भारत छोड़ने का फरमान सुना दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शारदा बाई का वीजा कैंसिल हो चुका है और अब उन्हें बिना किसी देरी के पाकिस्तान जाना होगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर निर्देश का पालन नहीं किया तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


35 साल पहले हिंदू परिवार में हुई थी शादी
शारदा बाई की शादी ओडिशा के बोलांगीर में एक हिंदू परिवार में कई साल पहले महेश कुकरेजा से हुई थी। महिला के बेटा और बेटी भी हैं, जो सभी भारतीय नागरिक हैं। महिला के पास वोटर आईडी समेत कई अन्य वैध भारतीय दस्तावेज हैं। हालांकि महिला को कभी भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकी। अब जब महिला को वापस जाने के लिए कह दिया गया है तो महिला ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि उसे अपने परिवार से अलग न किया जाए। महिला ने हाथ जोड़कर सरकार से अपील की है कि उसे अपने परिवार  के साथ ही रहने दिया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: एनआईए की जांच में खुलासा, इतनी थी हमले करने वाले आतंकियों की संख्या!... चश्मदीदों से पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद हुई सख्ती
महिला ने अपील करते हुए कहा कि 'मैं पहले कोरापुट आई और फिर बोलांगीर। मेरा अब पाकिस्तान में कोई नहीं है। यहां तक कि मेरा पासपोर्ट भी बेहद पुराना हो गया है। मैं सरकार से हाथ जोड़कर कहती हूं कि कृप्या मुझे भारत में रहने दें। मेरे यहां दो व्यस्क बच्चे और पोते-पोतियां हैं। मैं यहां भारतीय नागरिक के तौर पर रहना चाहती हूं।' गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। यह घाटी में पर्यटकों पर हुए सबसे बड़े हमलों से एक था। हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता भी स्थगित कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दी सफाई; कहा- इरादों को गलत समझा गया

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed