भारत की ओर आ रहीं दो पाकिस्तानी नाव, अलर्ट पर नेवी-कोस्टगार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पाकिस्तानी नावों के भारत ओर आने की सूचना के बाद नौसेना और कोस्टगार्ड्स को अलर्ट पर कर दिया गया है। दरअसल इंटेलिजेंस को रिपोर्ट मिली है कि दो पाकिस्तानी नौकाएं भारत में गुजरात या महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ रही है।
इंटेलिजेंस को रिपोर्ट के अनुसार ये नाव कराची बंदरगाह से भारत की ओर रवाना हुए हैं। इस सूचना के बाद नौसेना और कोस्टगार्ड्स को अलर्ट पर कर दिया गया है। इंटेलिजेंस के सूत्रों ने नाव के बारे में उनके मूवमेंट की दिशा का जिक्र करते हुए बताया कि उनमें से एक नाव में खराबी आने के कारण पाकिस्तानी समुद्री सीमा से बाहर नहीं आ सकी है और वहीं रुकी है।
उसी के पास दूसरी नाव भी है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि उसमें कितने लोग बैठे हैं। वह मछुआरे हैं या कोई और।
गुजरात में पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव
गौरतलब है कि कल ही गुजरात के पोरबंदर में एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई है जिसमें सवार नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। नाव सवारों से पूछताछ की जा रही है। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि वह मछुआरे हैं या कोई और।
गौरतलब है कि मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से आतंकी समुद्र के रास्ते ही भारत आए थे।
अक्सर भारत और पाकिस्तान के मछुआरे समुद्री सीमा में भटककर एक दूसरे की सीमा पार कर जाते हैं और कोस्टकार्ड के हत्थे चढ़ जाते हैं।
पहले भी देखे गए थे 10 संदिग्ध
इससे पूर्व पिछले हफ्ते मुंबई से 50 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक नाव में 10 संदिग्धों को देखे जाने की खबर आई थी। मछुआरों ने तटरक्षक ऑफिशियल्स को इसकी जानकारी दी थी।
मछुआरों ने बताया था कि नाव में सवार लोगों ने उनसे मुंबई का रास्ता पूछा था।
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकी संगठनों के पलटवार की आशंका है। इसके चलते केंद्र सरकार ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के अलावा दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर रखा है।