दो जेल अफसरों में 4 साल चला प्यार, अब 100 रुपये में शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बत दिल से हो तो न शानो-शौकत मायने रखती है और न ही फिजूलखर्ची। ऐसा ही हुआ, दो जेल अफसरों की लवस्टोरी में। मामला, बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां के दो जेल अधीक्षकों की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
जेल अफसरों की ये शादी बेहद अलग तरीके से हुई। दूल्हा, गोपालगंज के जेल अधीक्षक हैं जबकि दुल्हन शेखपुरा जेल सुप्रिटेंडेंट हैं। दोनों ने इंटरकास्ट मैरिज की है। बेहद सादगी भरे अंदाज में शनिवार को ये जोड़ा मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर पहुंचा और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर ब्याह रचा लिया।
इस मौके पर दोनों के घरवालों के अलावा चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे। कुल 21 लोगों को चाय पिलाकर ही ये शादी पूरी हो गई।
ये भी है इस शादी की बड़ी खासियत
दोनों अफसरों ने सरकार की तरफ से इंटरकास्ट मैरिज के लिए मिलने वाले पैसे को ऐसे गरीब जोड़ों को बांटने का फैसला किया जो इंटरकास्ट मैरिज करना चाहते हैं। इस शादी की खासियत ये भी रही कि रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लगने वाले 400 रुपये का शुल्क का भुगतान दोनों ने कैशलेस तरीके से किया।
बता दें कि संदीप और ज्ञानीता ने बिहार प्रशासनिक सेवा का इम्तिहान पास करने के बाद एक साथ ट्रेनिंग हासिल की थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई।
संदीप के मुताबिक वो हमेशा साधारण तरीके से शादी करना चाहते थे ओर ज्ञानीता भी बचपन से ऐसी शादी की पक्षधर थीं, जिसमें दहेज का नाम भी ना लिया जाए। आखिरकार इस जोड़े का ख्वाब पूरा हुआ ओर दोनों एक दूसरे के हो गए।