{"_id":"68a4a5e3c5b9252136085146","slug":"two-new-buildings-of-common-central-secretariat-will-be-ready-cpwd-issued-tender-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Common Central Secretariat: सामान्य केंद्रीय सचिवालय की दो नई इमारतें होंगी तैयार, CPWD ने जारी की निविदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Common Central Secretariat: सामान्य केंद्रीय सचिवालय की दो नई इमारतें होंगी तैयार, CPWD ने जारी की निविदा
Tue, 19 Aug 2025 09:57 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:57 PM IST
सार
सरकार की सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के लिए सामान्य केंद्रीय सचिवालय के तहत 10 भवनों के निर्माण की योजना बनाई है। अब सीपीडब्ल्यूडी ने मौलाना आजाद रोड पर उद्योग भवन और निर्माण भवन के स्थान पर बनने वाली इमारतों के निर्माण के लिए निविदा जारी की है।
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान्य केंद्रीय सचिवालय (सीसीएस) की नई इमारतों के निर्माण को लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने कवायद शुरू कर दी है। सीपीडब्ल्यूडी ने मौलाना आजाद रोड पर उद्योग भवन और निर्माण भवन के स्थान पर बनने वाली इमारतों के निर्माण के लिए निविदा जारी की है। निविदा दस्तावेज के मुताबिक पूरी परियोजना 21 महीनों में 3,116.37 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की जाएगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने कहा कि बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है।
निविदा दस्तावेज में सीपीडब्ल्यूडी ने इच्छुक बोलीदाताओं को सलाह दी कि वे अपनी बोली प्रस्तुत करने से पहले साइट और उसके आसपास के क्षेत्र की जांच कर लें और स्वयं संतुष्ट हो लें। सीसीएस बिल्डिंग 8 और 9 का कुल क्षेत्रफल 3,08,523 वर्ग मीटर होगा। उद्योग भवन और निर्माण भवन में स्वास्थ्य, वाणिज्य, एमएसएमई और आवास जैसे मंत्रालयों के कार्यालयों को नए स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। सीसीएस भवन आठ और नौ के निर्माण के लिए इन दशकों पुरानी इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा।
सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत हो रहा निर्माण
सरकार के अनुसार कई प्रमुख मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच निर्मित शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों से संचालित हो रहे हैं, जो अब पुरानी और अक्षम हो चुकी हैं। इसके चलते आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने सरकार की सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के लिए सामान्य केंद्रीय सचिवालय के तहत 10 भवनों के निर्माण की योजना बनाई है। सामान्य केंद्रीय सचिवालय के अलावा सरकार एक कार्यकारी एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी जिसमें नया प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा। कार्यकारी एन्क्लेव के दूसरे चरण के अंतर्गत, एक नए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम ने किया सीसीएस 3 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त को कर्तव्य भवन-03 (सीसीएस 3) का उद्घाटन किया। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय होगा।वहीं सीसीएस बिल्डिंग 2 और 3 के अगले महीने तक तैयार होने की उम्मीद है, जबकि सीसीएस 10 का निर्माण अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। सीसीएस बिल्डिंग 6 और 7 का निर्माण अक्तूबर 2026 तक पूरा हो जाएगा।