{"_id":"5d7dc95f8ebc3e015d44beae","slug":"two-naxals-killed-in-encounter-with-security-forces-in-gadchiroli","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Sun, 15 Sep 2019 10:47 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। बीते लगभग 48 घंटे में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में अभी तक आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर नरकसा वन क्षेत्र में हुई। उस वक्त महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के कमांडोज इलाके में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुष्ट सूचना पर सुरक्षाकर्मी वन क्षेत्र में गए थे और नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से बड़ी संख्या में रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें मिली हैं।
विज्ञापन
शनिवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ताड़मेटला गांव के करीब मुकरम नाला के पास पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन नक्सलियों के शव और एक इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए।
सुरक्षाबलों ने इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार अल सुबह दो नक्सलियों को मार गिराया था। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
#Maharashtra: Two naxals killed in encounter with security forces in Gadchiroli's Gyarapatti village.
— ANI (@ANI) September 15, 2019