फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two more shooter arrested in the Tewatia attack case

तेवतिया प्रकरण: मनीष ने किया था वादा-तुम मुझे हाथ दो, मैं तुम्हारा साथ दूंगा

Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two more shooter arrested in the Tewatia  attack case
पुलिस के हत्थे चढे़ दो नए शूटरों ने किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने दो और शूटरों को गिरफ्तार किया है। शूटरों ने पुलिस हिरासत में दावा किया कि मनीष ने उनसे वादा किया था, अगर वह उसके पिता की हत्या का बदला लेने में साथ देते हैं तो वह भी उनके पिता और भाई की हत्या का बदला लेने में उनके साथ रहेगा।
विज्ञापन


एसएसपी के सुनील इमेनुएल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ ने शूटर अभिषेक और गौरव को हाईवे-58 स्थित पांच नंबर भट्ठा इलाके से गिरफ्तार किया है। अभिषेक लोनी के गांव सिरोली और गौरव दनकौर के गांव राजपुर का रहने वाला है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, 30 और 32 बोर की दो स्वचालित पिस्टल के साथ ही वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह वारदात के मास्टर माइंड मनीष के भाई विक्की, आरोपी निशांत के साथ डासना स्थित एक नामचीन संस्थान से बीबीए कर रहा है। पकड़ा गया दूसरा आरोपी गौरव दसवीं पास है। 
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि चार साल पहले उसके पिता अजयपाल गुर्जर का मर्डर हो गया था। इसी प्रकार गौरव ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके भाई का मर्डर हो गया था। पकड़े गए दोनों आरोपी ममेरे भाई हैं। दोनों अपने परिजनों की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। अभिषेक और गौरव की मानें तो उन्हें विक्की ने ही मनीष से मिलवाया था। यह मीटिंग रुड़की में हुई थी। इस मीटिंग में ही समझौता हुआ था कि पहले वह लोग मनीष के पिता की हत्या का बदला लेंगे, इसके बाद मनीष उनके पिता और भाई की हत्या का बदला लेने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यह पूरा मामला

Two more shooter arrested in the Tewatia  attack case
शूटरों के पास से बरामद पिस्तलें - फोटो : Amar Ujala
एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वारदात के दौरान मुख्य 12 आरोपियों के अलावा दो तीन लोग और भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में शोभेंद्र और शेखर चौधरी का नाम भी और सामने आ रहा है। पुलिस इन दोनों को पकड़ने के लिए भी दबिश दे रही है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने अभी इस मामले में राकेश हसनपुरिया की पत्नी सुनीता को भी क्लीन चिट नहीं दी है।

क्या है यह पूरा मामला
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर मनीष और मनोज ने साथियों के साथ 11 अगस्त की रात को रावली रोड मुरादनगर पर एके-47 और अन्य हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें तेवतिया समेत छह लोग घायल हो गए थे। वहीं गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार को इस मामले में चार आरोपी निशांत उर्फ जीतू, राहुल त्यागी, रामकुमार उर्फ राम सिंह और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed