फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two more officials of the Pakistan Embassy in spy case

जासूसी मामले में पाक एंबेसी के दो और अधिकारियों के नाम सामने आए

Sat, 29 Oct 2016 04:04 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
Two more officials of the Pakistan Embassy in spy case
- फोटो : demo pic

देश में पहले भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले पकड़े गए हैं। मगर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को जिस जासूसी कांड का पर्दाफाश किया है उससे प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कई मंत्रालयों के कान खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन


जासूसी कांड में पकड़े गए आरोपी खासकर शोएब ने देश की बड़ी मात्रा में गुप्त, संवेदनशील व देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सूचनाएं लीक कर दी हैं। इसे देखते हुए जासूसी कांड की कमान खुद प्रधानमंत्री कार्यालय ने संभाल ली है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के एक सलाहकार हर आधे घंटे में दिल्ली पुलिस व आईबी से अपडेट मांग रहे थे। शोएब ने यह भी खुलासा किया है कि वह पाक एंबेसी में भी लड़कियां सप्लाई करता था। हालांकि युवतियों को पेमेंट एबेंसी से होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को भारत छोड़ने के लिए कहा जा सकता है

Two more officials of the Pakistan Embassy in spy case

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जासूसी करवाने में पाकिस्तान एंबेसी के दो वरिष्ठ अधिकारी अली और हुसैन के नाम सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे साफ स्पष्ट होता है कि ये दोनों अधिकारी जासूसी कांड में शामिल थे। पाक एंबेसी के अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेशी मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शुक्रवार दोपहर को बैठक बुलाई थी। 

यह बैठक शुक्रवार देर शाम तक चल रही थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और अधिकारियों को भारत छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। खास बात यह है कि महमूद अख्तर, रमजान खान और सुभाष को पकड़े जाने की जानकारी शोएब को पाक एंबेसी से दी गई थी। 

अपराध शाखा सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छूटकर जब महमूद अख्तर पाक एंबेसी पहुंचा तो उसने शोएब को वाट्सऐप कॉल कर पकड़े जाने के बारे में बताया था। शोएब तीन मोबाइल को होटल में ही छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन इसने जियो का सिम अपने पास रखा हुआ था। इस जियो मोबाइल सिम के जरिये वह सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed