{"_id":"686a0358c20b8dc9720fc2ba","slug":"two-militants-including-a-woman-arrested-in-manipur-12-rifles-and-huge-amount-of-explosives-recovered-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में महिला समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार, 12 राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में महिला समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार, 12 राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Sun, 06 Jul 2025 10:32 AM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:32 AM IST
सार
मणिपुर के थौबल और इंफाल वेस्ट जिलों में सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मणिपुर।
- फोटो : PTI
विस्तार
मणिपुर के थौबल और इंफाल वेस्ट जिलों में सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंदेल जिले के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रेपक (प्रो) की एक महिला कैडर को शनिवार को थौबल जिले के सलुंगफम इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि संगठन के एक अन्य सदस्य को इम्फाल वेस्ट जिले के नगमापाल इलाके से पकड़ा गया।
अधिकारी के मुताबिक राज्य में फिरौती और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर तलाशी अभियान और घेराबंदी की जा रही है। चंदेल जिले में शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोलाबारूद बरामद किए। बरामद सामग्री में 12 राइफल, चार आईईडी और चार ग्रेनेड शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।