फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two men burnt alive Because of the political rivalry

चुनावी रंजिश की वजह से सो रहे दो युवकों को जिंदा जलाया

Thu, 13 Oct 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
two men burnt alive Because of the political rivalry
- फोटो : demo pic

चौरीचौरा के डुमरीखास गांव में फैक्ट्री पर सो रहे दो युवकों को मंगलवार रात जिंदा जला दिया गया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई तो दूसरा अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। वारदात की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने प्रधान पुत्र समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौत के बाद गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए डीएम, एसएसपी भी पहुंच गए। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व प्रधान राजदेव पासवान की गांव के बाहर सीमेंट की पाइप बनाने की फैक्ट्री है। बांसगांव, भैंसहीं बुजुर्ग निवासी उनका मौसेरा भाई संतोष (32) लंबे समय से यहीं रहकर फैक्ट्री का काम देखता था। काम में मदद के लिए गांव का ही रामसिंहासन (33) भी उसके साथ ही रहता था। सोमवार रात रोज की तरह दोनों फैक्ट्री के बरामदे में सोए थे। साढ़े बारह बजे के करीब बाइक से आए छह लोगों ने दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 
विज्ञापन


दोनों चिल्लाते हुए मदद के लिए गांव की ओर भागे। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में भी आमने-सामने थे दोनों परिवार

two men burnt alive Because of the political rivalry

राजदेव के पट्टीदार कमलदेव पासवान ने प्रधान राधेश्याम मौर्य के बेटे ओम मौर्य, अजीत मौर्य समेत चार लोगों को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जिंदा जलाने और जलाकर मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया है और कुछ प्रधान समर्थकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस ने चुनावी रंजिश का मामला देख एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

प्रधानी चुनाव के दौरान से ही दोनों परिवारों में तनातनी चल रही है। पहले राजदेव गांव के प्रधान थे। मगर चुनाव में सीट महिला आरक्षित होने पर उन्होंने पत्नी को मैदान में उतारा था। उधर राधेश्याम मौर्य की पत्नी मुन्नी देवी भी चुनाव मैदान में थी। दोनों के बेटे इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे थे। चुनाव के दौरान भी दोनों कई बार आमने-सामने आ चुके थे। चुनाव परिणाम में राजदेव को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद यह विवाद और गहरा हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed