Odisha Boat Mishap: झारसुगुड़ा में पलटी 50 लोगों से भरी नाव, एक की मौत और सात लापता; CM ने मुआवजे का एलान किया
Odisha Boat Capsizes: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में एक नाव पलट जाने से एक की मौत हो गई जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुआवजे का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को महानदी में 50 लोगों से भरी एक नाव के पलट जाने से एक शख्स की मौत हो गई और सात अन्य लापता हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक झारसुगुड़ा नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकार चार लाख रुपये देगी।
तलाशी अभियान जारी, चार महिलाएं और तीन बच्चे लापता
राहत और बचाव कार्य को लेकर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है। कलेक्टर आशीष गोयल ने बताया, हमें जानकारी मिली है कि भुवनेश्वर से स्कूबा गोताखोर आएंगे। हमने अब तक लगभग 47-48 लोगों को बचाया है और हम उन्हें आज रात ही उनके गांव वापस भेज देंगे। 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है. 4 महिलाएं और 3 बच्चे लापता हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है।
#UPDATE | Kartikeya Goyal, Collector says, "...Odisha Disaster Rapid Action Force (ODRAF) is continuing the search operation...we have received the information that scuba divers will come from Bhubaneshwar. We have rescued around 47-48 people so far, and we will send them back to… https://t.co/Uw1TNnIfMq pic.twitter.com/5mARi6E6Y5
— ANI (@ANI) April 20, 2024
हादसे के बाद प्रशासन को मुख्यमंत्री ने दिए अहम दिशानिर्देश
सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और हादसे में प्रभावित हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को इलाज का समुचित बंदोबस्त करने का निर्देश भी दिया।
नाव में सवार थे 50 लोग
पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब नाव करीब 50 यात्रियों को लेकर पाथरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली जा रही थी। जिस दौरान नाव झारसुगुड़ा जिले के सारदा घाट पहुंचने ही वाली थी, तो अचानक पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय मछुआरों द्वारा 35 लोगों को बचाकर नदी किनारे लाया गया।
सात लोग अभी भी लापता#WATCH | Jharsuguda, Odisha: Visuals of rescue and search operation that is underway after a boat capsized in Mahanadi River, yesterday evening.
— ANI (@ANI) April 20, 2024
One dead, 7 missing and 48 people rescued so far. pic.twitter.com/Ha25Tnm2QE
इसके बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने द्वारा सात और यात्रियों को बचाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सात अन्य यात्री अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बचाव अभियान के लिए पांच गोताखोरों को भेजा गया है। हादसे के बाद सैकड़ों स्थानीय लोगों को नदी के किनारे पर देखा गया। समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव डूबने के बाद पीड़ितों को रबर बोट की मदद से रेस्क्यू कर किनारे पर लाया गया।
#WATCH | Jharsuguda, Odisha: Several feared missing as boat overturns in Mahanadi River. Search and rescue operation in progress. pic.twitter.com/ah8TX94PrB
— ANI (@ANI) April 19, 2024