फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharsuguda Mahanadi Boad Mishap Updates Odisha CM Naveen Patnaik

Odisha Boat Mishap: झारसुगुड़ा में पलटी 50 लोगों से भरी नाव, एक की मौत और सात लापता; CM ने मुआवजे का एलान किया

Fri, 19 Apr 2024 09:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Apr 2024 09:52 PM IST
सार

Odisha Boat Capsizes: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में एक नाव पलट जाने से एक की मौत हो गई जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन
Jharsuguda Mahanadi Boad Mishap Updates Odisha CM Naveen Patnaik
झारसुगुड़ा में नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को महानदी में 50 लोगों से भरी एक नाव के पलट जाने से एक शख्स की मौत हो गई और सात अन्य लापता हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक झारसुगुड़ा नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकार चार लाख रुपये देगी।

विज्ञापन


तलाशी अभियान जारी, चार महिलाएं और तीन बच्चे लापता
राहत और बचाव कार्य को लेकर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है। कलेक्टर आशीष गोयल ने बताया, हमें जानकारी मिली है कि भुवनेश्वर से स्कूबा गोताखोर आएंगे। हमने अब तक लगभग 47-48 लोगों को बचाया है और हम उन्हें आज रात ही उनके गांव वापस भेज देंगे। 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है. 4 महिलाएं और 3 बच्चे लापता हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद प्रशासन को मुख्यमंत्री ने दिए अहम दिशानिर्देश
सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और हादसे में प्रभावित हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को इलाज का समुचित बंदोबस्त करने का निर्देश भी दिया।

नाव में सवार थे 50 लोग
पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब नाव करीब 50 यात्रियों को लेकर पाथरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली जा रही थी। जिस दौरान नाव झारसुगुड़ा जिले के सारदा घाट पहुंचने ही वाली थी, तो अचानक पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय मछुआरों द्वारा 35 लोगों को बचाकर नदी किनारे लाया गया। 

सात लोग अभी भी लापता
इसके बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने द्वारा सात और यात्रियों को बचाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सात अन्य यात्री अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बचाव अभियान के लिए पांच गोताखोरों को भेजा गया है। हादसे के बाद सैकड़ों स्थानीय लोगों को नदी के किनारे पर देखा गया। समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव डूबने के बाद पीड़ितों को रबर बोट की मदद से रेस्क्यू कर किनारे पर लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed