{"_id":"5ab22d214f1c1b3d1a8b4985","slug":"two-kerala-women-bare-breast-protest-against-the-professor-over-his-watermelon-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: प्रोफेसर के तरबूज वाले कमेंट पर भड़कीं लड़कियां, टॉपलेस होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: प्रोफेसर के तरबूज वाले कमेंट पर भड़कीं लड़कियां, टॉपलेस होकर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
Updated Wed, 21 Mar 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
केरल में छात्राओं पर एक प्रोफेसर के कमेंट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रोफेसर द्वारा लड़कियों के स्तनों की तुलना तरबूज से करने पर छात्राएं भड़क गई हैं। डेक्कन क्रोनिकल के मुताबिक दो लड़कियों ने प्रोफेसर के कमेंट के विरोध में फेसबुक पर अपनी टॉपलेस तस्वीर शेयर की है। हालांकि फेसबुक ने बाद में अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
फोटो शेयर करने वाली 25 साल की अराथी ने कहा कि चूंकि मेरा सीना आकर्षक है, इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को मेरे ब्रेस्ट पर टिप्पणी करने का अधिकार है। रिपोर्ट के मुताबिक अराथी और उनके पति ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि केरल के कोझिकोड के फारूक कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जौहर मुनव्विर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह महिलाओं के कपड़ों की अलोचना कर रहे थे।उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने शरीर को पूरी तरह नहीं ढकतीं, वो पर्दा करती हैं लेकिन पैर दिखते रहते हैं।
विज्ञापन
लड़कियां मुंह तो ढक लेती हैं लेकिन सीना दिखाती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि लड़कियों का सीना पुरुषों को आकर्षित करता है। ये तरबूज के टुकड़े की तरह है जिसे देखकर पता लगता है कि ये कितना पका है।
आपको बता दें कि प्रोफेसर के विरोध में सोमवार को कॉलेज की छात्राओं ने तरबूज मार्च भी निकाला था और कॉलेज के मेन गेट पर प्रदर्शन किया था।