फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Indias are: Rahul Gandhi's statement during the budget session Union Minister Kiren Rijiju took a jibe by tweeting

किरण रिजिजू बोले: राहुल गांधी को लगता है वह शासन करने के लिए पैदा हुए हैं, यह 'सेवकों' का समय है

Thu, 03 Feb 2022 11:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

बजट सत्र के बाद राहुल गांधी संसद में दिए गए भाषण पर चौतरफा घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उनके बयान पर चुटकी ली है तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उनकी क्लास लगा दी है। 

विज्ञापन
Two Indias are: Rahul Gandhi's statement during the budget session Union Minister Kiren Rijiju took a jibe by tweeting
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

विस्तार

संसद में राहुल गांधी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत एक गणतंत्र है। यह राज्य नहीं, जहां आप जन्म से ही लीडर बन जाते हैं। यहां जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है। राहुल गांधी को लगता है कि वह शासन करने के लिए पैदा हुए हैं, लेकिन यह 'सेवकों' का समय है। रिजिजू ने आगे कहा कि, राहुल गांधी हमेशा ऐसे बयान देते हैं, जो देश को नुकसान और दुश्मन को फायदा पहुंचाते हैं। एक जिम्मेदार नेता को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन


रिजिजू ने आगे कहा, "हम राहुल गांधी की अवधारणा वाला भारत नहीं चाहते, जहां लोगों को छिप-छिपाकर विदेश जाना पड़े। हम ऐसा भारत चाहते हैं, जिससे लोगों की सेवा हो। उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी अभी भी उस पुरानी मानसिकता में जी रहे हैं कि वे इस देश पर शासन करेंगे। राहुल समझते हैं कि वो सीधा राजकुमार से राजा बन जाएंगे।"
विज्ञापन


इससे पहले रिजिजू ने ट्वीट भी किया था कि, दो भारत हैं एक रेव पार्टियां करने वाला और दूसरा सादा जीवन जीते हुए भारत के बारे में सोचने वाला। रिजिजू का यह ट्वीट तब आया जब राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा था कि आज दो भारत हैं। एक अमीरों का भारत, दूसरा गरीबों का। इन दो भारत के बीच की खाई बढ़ती जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान पर रिजिजू ने ट्वीट किया-

 "दो भारत हैं: पहला- लोग उच्च श्रेणी के सामाजिक जीवन का आनंद लेते हैं। रेव पार्टियां करते हैं। विदेश में छुट्टी मनाते हैं और रंगीन जीवन जीते हैं।  दूसरा- भारत में लोग सादा जीवन जीते हैं। जरूरतमंद लोगों के साथ रहते हैं। भारत के बारे में सोचते हैं। भारतीय परंपराओं का पालन करते हैं।"

क्या कहा था राहुल गांधी ने 
धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में नौकरशाही विचारों का जिक्र था। इसमें सच्चाई का काफी अभाव था। अभिभाषण में सरकार के कामों की लंबी सूची तो थी, लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया कि आज भारत बंट चुका है। आज एक नहीं दो भारत हो गए हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान और एक गरीबों का हिंदुस्तान और इन दोनों हिंदुस्तानों में खाई बढ़ती जा रही है।"

जब ओम बिरला ने लगाई क्लास
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मैं सांसद(कमलेश पासवान) को बोलने की अनुमति देता हूं। इस पर ओम बिरला ने कहा कि "यह अनुमति देने वाले आप कौन हैं? आप अनुमति नहीं दे सकते, यह मेरा अधिकार है।"

राहुल गांधी भ्रमित और बिना दिमाग के नेता: प्रह्लाद जोशी
वहीं, संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'किंग' कहा। मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें गांधी परिवार के कारण कांग्रेस नेता के तौर पर बोलने का मौका मिल रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का दिल जीता है और वह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता हैं। जोशी ने कहा, 'राहुल गांधी एक भ्रमित और बिना दिमाग वाले नेता हैं। वह कहते हैं कि भारत एक देश नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन का विजन बिल्कुल साफ है। आप क्या चीन का समर्थन करने आए हैं? तिब्बत की समस्या केवल कांग्रेस की वजह से है।'

कांग्रेस की मानसिकता जनता अच्छे से समझती है: सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी जो असम के नेताओं की मौजूदगी में कुत्तों को बिस्किट खिलाना पसंद करते हैं और बाद में नेताओं को उसी बिस्किट की पेशकश करते हैं, ऐसे लोगों को राजनीतिक शालीनता के बारे में सबसे आखिर में बात करनी चाहिए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मानसिकता के बारे में देश की जनता बहुत अच्छे से जानती है।



राहुल गांधी इससे भी चूक गए: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर एक विदेशी मेहमान नहीं बुला सके। जो लोग भारत में रहते हैं वह जानते हैं कि हम कोरोना महामारी की लहर के बीच में हैं। पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रपति जो समारोह में आने वाले थे उन्होंने 27 जनवरी को वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया था। जयशंकर मे सवाल किया कि क्या राहुल गांधी इससे भी चूक गए?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed