{"_id":"5eb6c6438a9c37259303c07b","slug":"two-indians-brought-back-from-gulf-has-been-tested-positive-for-coronavirus-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : यूएई से भारत लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित, कुल मामलों की संख्या 505 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : यूएई से भारत लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित, कुल मामलों की संख्या 505 हुई
Sat, 09 May 2020 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 09 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत मिशन के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से देश वापस लौटे केरल के दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई और दूसरा अबुधाबी से वापस लौटा है। दोनों सात मई को भारत वापस लौटे थे। इनमें से एक का इलाज कोच्चि और दूसरे का इलाज कोझिकोड में चल रहा है।
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 505 हो गई है। उन्होंने कहा इनमें से 17 लोगों का इलाज चल रहा है और 485 लोग इलाज के बाद इस जानलेवा महामारी से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि इडुक्की के निवासी एक रोगी को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य में 23,930 लोगों को निगरानी में रखा गया है, इनमें से 334 लोग विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन