{"_id":"5aef318f4f1c1b350b8b8845","slug":"two-hindu-activists-arrested-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU में 5वें दिन भी नहीं थमा जिन्ना विवाद- छात्रों का धरना जारी, 2 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AMU में 5वें दिन भी नहीं थमा जिन्ना विवाद- छात्रों का धरना जारी, 2 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Updated Mon, 07 May 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
amu and jinnah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शुरू हुआ विवाद के सिलसिले में रविवार दोपहर में दो हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, एएमयू छात्र पांचवें दिन भी बाब-ए-सैय्यद पर धरने पर बैठे रहे।
वहीं दूसरी तरफ, पुराने शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह कुछ युवकों ने बाइक रैली निकालकर धार्मिक नारेबाजी करते हुए माहौल गरमाने की कोशिश की। मगर पुलिस की सक्रियता से युवक भाग गए। शहर में तनाव बना हुआ है। एएमयू छात्रों के समर्थन में आए मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने धरना स्थल पर जाने नहीं दिया। उन्हें हिरासत में लेकर जिले की सीमा पर छुड़वा दिया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में एएमयू कूच के ऐलान को भी पुलिस ने विफल कर दिया।
बीते बुधवार को एएमयू में जिन्ना का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवकों पर बाब-ए-सैय्यद तक पहुंचने और एएमयू सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने व छात्रों से टकराव के हालात पैदा करने का आरोप लगा था। इस मामले में एएमयू सुरक्षाकर्मी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी हिंदूवादी छात्र नेता अमित गोस्वामी व एक अन्य आरोपी हिंदू जागरण मंच के पूर्व युवा महानगर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर दोपहर में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दोनों को कड़ी सुरक्षा घेरे में जेल दाखिल कराया गया। इससे पहले ऊपरकोट व उससे सटे मुस्लिम बहुल इलाकों में दो दर्जन के करीब बाइकों पर सवार युवकों ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। जैसे ही यह रैली इन इलाकों से निकली तो तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस के हरकत में आते ही युवक गायब हो गए। बाद में शहर मुफ्ती मो. खालिद हमीद ने डीएम व एसपी सिटी को फोन पर वाकया बताकर इस पर ऐतराज जताया। तनाव को देखते हुए पुलिस के अतिरिक्त इंतजाम कर दिए गए हैं।
इधर, पुलिस को दोपहर में ही खबर लगी कि ऑल इंडिया इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा एएमयू में छात्रों के धरनास्थल पर पहुंचने वाले हैं और इस समय वह मेयर आवास पर रुके हैं। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया और हिरासत में लेकर जिले से बाहर गभाना बॉर्डर पर छोड़ आई। इससे पहले दोपहर में ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में एएमयू कूच का ऐलान पर एसपी सिटी की अगुवाई में पहुंचे भारी पुलिस बल ने इन कार्यकर्ताओं को एसएमवी इंटर कॉलेज पर ही रोक लिया। वहां काफी देर नारेबाजी हंगामे के बाद ज्ञापन लेकर उनका कूच कार्यक्रम विफल करा दिया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सहित तीन लोग हिरासत में लिए गए, जिनमें से दो को छोड़ दिया गया, जबकि एक योगेश वार्ष्णेय को एएमयू प्रकरण में जेल भेजा गया है। इधर, एएमयू छात्रों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता असलम खान ने यहां पहुंचकर एएमयू छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की आवाज बुलंद की। हालांकि बवाल में दो हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद रात तक छात्रों की ओर से धरना समाप्त करने को लेकर कुछ सकारात्मक रुख मिलने के संकेत हैं।